पर्पल ऑउटफिट में Athiya Shetty को रैंप पर देख खुद को रोक नहीं पाए KL Rahul, क्रिकेटर ने दिया ऐसा रिएक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पर्पल ऑउटफिट में Athiya Shetty को रैंप पर देख खुद को रोक नहीं पाए KL Rahul, क्रिकेटर ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड की मोस्ट फिट और फाइन एक्ट्रेस कही जाने वाली अथिया शेट्टी इन दिनों खूब लाइमलाइट में बनी

बॉलीवुड की मोस्ट फिट और फाइन एक्ट्रेस कही जाने वाली अथिया शेट्टी इन दिनों खूब लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दरअसल अथिया ने हाल ही में भारतीय टीम के होनहार क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी रचाई हैं। ऐसे में आथिया ने अब शादी के बाद कुछ ऐस कर दिया हैं जिसे देखने के बाद तो खुद उनके पति केएल राहुल भी हैरान रह गए हैं। 
1678602506 75265174 616985849045826 5416900320629984941 n
दरअसल बॉलीवुड गलियारों में इस वक़्त लक्मे फैशन वीक की धूम देखने को मिल रही हैं। जहां इंडस्ट्री की कई खूसबसुरत हसीनाएं अपनी ग्लैमरस अंदाज से रैंप वॉक पर जलवे बिखेरती हुई नजर आ आई थी। इन्ही एक्ट्रेसेस की लिस्ट में एक नाम अथिया शेट्टी का भी हैं। जहां एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपने रैंप वॉक से अपने पति के भी होश उड़ा दिए हैं। 

अथिया शेट्टी ने हालही में लक्मे फैशन वीक 2023 में रैम्पवॉक किया है, जिससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पर्पल आउटफिट में नजर आईं। 
1678602553 capture
अथिया इस आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।  इस लुक को उन्होंने लाइट मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल के साथ कम्पलीट किया। एक्ट्रेस ने डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा के लिए रैम्पवॉक किया है। फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।
1678602641 334544231 1368784523975241 1989088352034512571 n
इसी बीच केएल राहुल भी अथिया शेट्टी का रैंप वॉक देख खुद को रोक नहीं पाए और खुशी जाहिर करते हुए एक्टेस की रैम्प वॉक करते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। 
1678602704 327955704 148586098009408 3022380118665251352 n
बता दे की अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की थी। कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस पर हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।