अभिनेता विक्रांत मैसी 18 फरवरी 2022 को अपनी लेडी लव शीतल ठाकुर संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस कपल ने साल 2019 में सगाई की थी, वहीं सगाई के करीब तीन साल बाद वह 14 फरवरी 2022 को कोर्ट मैरिज के जरिए शादी के बंधन में बंधे थे और अब पांपरिक रीति-रिवाज के अनुसार दोनों शादी के सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं।
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने पूरी रीति-रिवाज से शादी कर ली है। इस कपल की शादी में परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए। दूल्हा दुल्हन की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
1.
2.
3.
4.
5.
मानना पड़ेगा शादी की इन तस्वीरों में विक्रांत और शीतल मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं। अपनी शादी में जहां शीतल रेड जोड़े में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं एक्टर आइवरी कलर की शेरवानी में सिर पर साफा बांधे हुए विक्रांत भी काफी जच रहे हैं। दोनों मंडप में अपनी शादी की रस्मों को पूरा कर रहे हैं।
मालूम हो शादी से पहले 18 फरवरी 2022 को ही विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो में विक्रांत अपनी होने वाली दुल्हन शीतल ठाकुर के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच जहां एक्टर सफेद रंग के आउटफिट में हल्दी लगाए दिख रहे हैं तो वहीं उनकी मंगेतर शीतल ठाकुर येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों अपनी हल्दी पर दिल खोलकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।