साल का सितंबर महीना वैैसे ही बहुत खूबसूरत होता है। इस महीने में मौसम भी काफी सुहाना होता है और त्योहारों के आने की खुशी भी इस महीने से शुरू हो ही जाती है। इस सितंबर को और भी खूबसूरत बना दिया है बॉलीवुड की दोनों हीरोईनों की गजब की फोटो ने। हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती की दोनों ने ही इस सितंबर में अपना एक फोटोशूट कराया है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या और प्रियंका दोनों ही प्रसिद्ध मैगजीन ग्रेजिया और वोग के कवर पेज पर नजर आएंगी।
यह दोनों ही एक्ट्रेस ने सितंबर के ईशू के कवर पेज पर नजर आना है। बता दें कि ग्रेजिया मैगजीन ने इस बार उन 100 लोगों को अपनी लिस्ट में प्रकाशित किया है। जिन्होंने फैशन से लोगों को काफी प्रभावित किया है। ग्रेजिया की इस लिस्ट में सबसे टॉप पर है पूर्व ‘मिस वर्ल्ड’ ऐश्वर्या राय बच्चन। दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा वोग मैगजीन के कवर पेज पर नजर आएंगी। आपको बता दें कि वोग मैगजीन ने प्रियंका को ‘अनस्टॉपेबल’ का टैग दिया है।
फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में काम कर चुकी हैं और इस मैगजीन के कवर पेज पर ऐश्वर्या ने संचिता की डिजाइनर ड्रेस और जिमी शू के हील्स में नजर आएंगी। ऐश्वर्या का यह खूबसूरत लुक आप भी देखें।
Aishwarya Rai Bachchan for September 2017
A post shared by Grazia India (@graziaindia) on
A post shared by Grazia India (@graziaindia) on
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कई नेशनल-इंटरनेशनल मैगजीन्स में भी नजर आ चुकी हैं। वोग मैगजीन के कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही हैं। प्रियंक चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘इजंट इट रोमांटिक’ की शूटिंग कर रही हैं।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
प्रियंका का लुक इस कवर पेज पर काफी स्टनिंग लग रहा है।
I’ll just leave this here. #priyankachopra
A post shared by Priyanka Chopra Network (@priyankanetwork) on
प्रियंका जल्द ही टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म सिक्कम की ‘पाहुना’ के प्रीमियर के लिए काफी एक्साइटेड हैं। यहां वह अपनी मां के साथ नजर आएंगी।