रणवीर सिंह ने शेयर किया वर्कआउट के बाद दमदार लुक, तस्वीरें देख छूटे फैंस के पसीने - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रणवीर सिंह ने शेयर किया वर्कआउट के बाद दमदार लुक, तस्वीरें देख छूटे फैंस के पसीने

अपनी शानदार एक्टिंग के बलबूते पर आज लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर एक्टर रणवीर सिंह यूं

अपनी शानदार एक्टिंग के बलबूते पर आज लाखों दिलों पर राज करने वाले मशहूर एक्टर रणवीर सिंह यूं तो अक्सर अपने कपड़ों और ओवर-द-टॉप स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते है। लेकिन इस बार एक्टर अपने अतरंगी स्टाइल के लिए नहीं बल्कि अपनी जबरदस्त बॉडी के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। जी हां रणवीर की नई फोटो में उनकी शानदार बॉडी और स्टाइल फैंस को काफी ज्यादा इम्प्रेस रही है।
1633421924 11
हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक वर्कआउट के बाद वाली कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने इन्हीं तस्वीरों के जरिये यह भी बताया कि ‘किसी ने भी उन्हें कुछ नहीं दिया है।

 इन तस्वीरों में रणवीर सिंह एक्सरसाइज के दौरान अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए अपने बाइसेप्स और ट्राइसेप्स फ्लॉट करते दिख रहे हैं। रणवीर ने अपने बालों को बांधा हुआ है। फोटो में रणवीर का डायमंड ईयररिंग और गले में लॉकेट उनके फोटो में स्टाइल एड कर रहा है।  इन तस्वीरों में रणवीर सिंह व्हाइट इनर और येलो कलर के ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। अभिनेता की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 
1633421936 10
यही नहीं रणवीर सिंह की इन तस्वीरों पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। खास बात रणवीर की इन लेटेस्ट तस्वीरों को 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और गिनती लगातार बढ़ रही है। वहीं लोग कमेंट कर एक्टर की बॉडी और उनके स्टाइल की तारीफ करते हुए थक  नहीं रहे हैं। 
1633421959 12
काम की बात करें तो रणवीर सिंह के पास इस समय कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। अभिनेता जल्द ही  रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। जबकि वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। इसके अलावा उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 इस साल क्रिसमस के आसपास रिलीज होगी। 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।