‘तारक मेहता’ की ‘बबीता जी’ का ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख रह जायेंगे हैरान, 4 महीने में हुई फिट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘तारक मेहता’ की ‘बबीता जी’ का ट्रांसफॉर्मेशन लुक देख रह जायेंगे हैरान, 4 महीने में हुई फिट

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का सबसे पसंदीदा शोज में से एक माना जाता है।

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का सबसे पसंदीदा शोज में से एक माना जाता है। इस शो के हर एक किरदार के अपने प्रशंसक हैं। इन्हीं में से एक बबीता जी का रोल करने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता भी हैं। वैसे बबीता जी केवल शो में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी वो काफी ज्यादा  खूबसूरत हैं। मुनमुन दत्ता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
1636789924 9
हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक की कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं। खास बात अपनी इस लेटेस्ट पोस्ट के जरिए अदकारा ने अपने पहले और अभी के लुक में अंतर दिखाया है। मुनमुन दत्ता ने जिस तरह से अपना वजन कम किया है फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।
1636789934 10
 
दिखाया ट्रांसफॉर्मेशन लुक 
दरअसल, टीवी अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है पहले वाली तस्वीर में जहां मुनमुन का वेट बड़ा हुआ दिखाई दे रहा है तो दूसरीतस्वीर में अब वह पहले से काफी फिट नजर आ रही हैं। इसमें एक फोटो में एक में सलवार सूट पहना है तो दूसरे में वो जिम के कपड़े पहने नजर आ रही हैं। 

यही नहीं इस पोस्ट के माध्यम मुनमुन ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया और लिखा-  नियमित एक्सरसाइज के साथ विशेष तरह का डाइट शामिल किया और मेरे शरीर में होने वाले बदलाव को महसूस किया। अच्छी बात यह थी कि चार महीने वर्कआउट नहीं करने के बाद मैं फिर से लगातार वर्कआउट करने लगी। बदलाव को देखते और महसूस करते हुए, मैं अपने व्यस्त शेड्यूल में से जब भी संभव हो पाता है एक्सरसाइज करने के अपने स्वभाव में वापस आ गई हूं।
1636789800 8
अच्छी बॉडी के लिए लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन मैं ट्रैक पर हूं और प्रेरित भी हूं। यह एक यात्रा होगी और मैं आगे देख रही हूं।
1636789664 4
 गौरतलब है मुनमुन दत्ता ने हाल ही में मुंबई में अपना सपनों का आशियाना मिल गया है। इस दौरान उन्होंने अपने घर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। मुनमुन ने बताया कि यह उनके लिए किसी सपने के पूरा होने जैसा है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।