पंकज त्रिपाठी ने कभी गुजारा था एक कमरे में अपना समय,अब मुंबई में बनाया आलीशान घर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पंकज त्रिपाठी ने कभी गुजारा था एक कमरे में अपना समय,अब मुंबई में बनाया आलीशान घर

बॉलीवुड का मशहूर चेहरा और एक्टर पंकज त्रिपाठी फिल्मों की दुनिया में एक ऐसा नाम है जिसे ज्यादातर

बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा और एक्टर पंकज त्रिपाठी फिल्मों की दुनिया में  एक ऐसा नाम है जिसे ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी-जाने वाले पंकज त्रिपाठी ने लगभग हर किसी को अपना मुरीद बनाया है। पंकज बिहार में गोपालगंज के एक छोटे से गांव में रहते थे,जिसकी बाद वो वहां से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपना सिक्का आजमाने जा पुहंचे और आज के समय में उनके पास ऐश-ओ-आराम की सभी चीजें मौजूद हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने अब तो मुंबई में उन्होंने अपना आशियाना भी खरीदा है। तो चलिए आपको दिखाते हैं पंकज के घर के अंदर की कुछ शानदार तस्वीरें… 
1593863560 26
साल 2019 में पंकज त्रिपाठी ने मुंबई के मड आयलैंड में अपना रहने के लिए घर खरीदा था।
1593863437 19
पंकज ने अपने आशियाना की कुछ पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थीं।
1593863466 20
बता दें कि पंकज त्रिपाठी कभी एक कमरे के मकान में परिवार संग रहा करते थे।
1593863478 22
दरअसल एक्टर का परिवार आर्थिक तौर पर बहुत कमजोर हुआ करता था,मगर उन्होंने अपनी मजबूरी को अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया।
1593863495 23
एनएसडी से एक्टिंग का कोर्स करने के बाद  पंकज को मुंबई में भी काफी सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा,क्योंकि जब न उनके पास रहने के लिए जगह थी और ना कमाने का कोई जरिया था।
1593863505 25
पंकज के स्ट्रगल के दिनों में उनकी पत्नी मृदुला ने उनका हर पल साथ निभाया है तब एक्टर की पत्नी नौकरी किया करती थीं।
1593863515 24
तब मृदुला की सैलरी के पैसों से घर भी चलता था और उसी में से पंकज भी अपने खर्चे के लिए पैसे लेते थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।