बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का 28 वां जन्मदिन आज,इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बिखेरे हुस्न के जलवें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का 28 वां जन्मदिन आज,इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बिखेरे हुस्न के जलवें

साल 2016 में फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली अदकारा दिशा

साल 2016 में फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली अदकारा दिशा पटानी आज यानी 13 जून को अपना 28 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।  दिशा पटानी का जन्म 13 जून, 1992 को हुआ था। दिशा के  बर्थडे के खास मौके पर बॉलीवुड कलाकारों से लेकर उनके फैन्स उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।
1592031949 3
वैसे इस बात में कोई शक नहीं दिशा बॉलीवुड की सबसे हॉट, स्टाइलिश और फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं तभी वह आये दिन अपने फैन्स के लिए अपनी जिमानिस्टिक के वीडियो शेयर करती रहती हैं। 
1592031959 6
एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘लोफर’ से की थी। इस फिल्म में उन्हें साउथ एक्टर वरुण तेज के अपोजिट पहला प्रोजेक्ट मिला था। इसके अलावा वह म्यूजिक एलब्म और कई प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हैं। फिर बाद में उन्होंने बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया जिसके बाद से दिशा को अच्छी खासी सफलता भी हासिल हुई। 
1592031986 7
अपनी पहली ही  बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ में जबरदस्त सफलता हासिल करने पर दिशा की एक्टिंग को काफी सराहा गया। इसके बाद वो साल 2018 में फिल्म बागी 2 में नजर आयी। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में दिखें और इन दोनों कलाकारों की  ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला। 
1592032029 8
पिछली बार दिशा पटानी फिल्म ‘मलंग’ में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आए थे। बता दें कि फिल्मों के अलावा दिशा पटानी हमेशा से ही अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों का विषय बनी रहती हैं और एक्ट्रेस पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।
यहां देखिए दिशा का बोल्ड लुक… 

1.

1592032062 2

2.

1592032070 4

3.

1592032291 13

4.

1592032345 14

5.

1592032381 15

6.

1592032413 16

7.

1592032302 12





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।