अंकित गुप्ता को बचाना प्रियंका चहर पर पड़ सकता है भारी, घरवालों के निशाने पर आई एक्ट्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अंकित गुप्ता को बचाना प्रियंका चहर पर पड़ सकता है भारी, घरवालों के निशाने पर आई एक्ट्रेस

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस आए दिन दर्शकों का रोमांच बढ़ाता हुआ नजर आ रहा

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस आए दिन दर्शकों का रोमांच बढ़ाता हुआ नजर आ रहा हैं। शो में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते रहते हैं। वही बीते दिन घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई जो काफी ज्यादा विवादों से भरा हुआ था। वही इस प्रक्रिया में सबसे ज्यादा अगर किसी कंटेस्टेंट को टारगेट होते हुए देखा गया तो वो थे अंकित और प्रियंका। वही परिणाम स्वरुप अंकित घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट भी हो चुके हैं। 
1671610506 8fc573f755
लेकिन अब एक बार फिर बिग बॉस ने गेम पलट दिया हैं। अंकित गुप्ता को बचाने की जिम्मेदारी प्रियंका चहर को शॉप दी हैं। अब आप तो यही सोच रहे होंगे की अब तो प्रियंका, अंकित को सेफ कर ही देगी। लेकिन बिग बॉस ने गेम में ट्विस्ट यहां ला दिया जब उन्होंने अंकित को सेफ करने के लिए प्रियंका के सामने ये बड़ा दाव रख दिया। 
1671610766 320615581 159618870119670 833918981902656443 n
दरअसल बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे यह देखने को मिल रहा है की बिग बॉस प्रियंका को कंफेशन रूम में बुलाते हैं और अंकित गुप्ता को बचाने के लिए एक शर्त रखते हैं। वह अंकित गुप्ता और प्राइज मनी में से किसी एक को चुनने के लिए कहते हैं। 

बिग बॉस प्रियंका चाहर चौधरी से पूछते हैं कि अगर उन्होंने प्राइज मनी चुनी तो अंकित गुप्ता अभी के अभी घर से बाहर निकल जाएंगे। प्रोमो वीडियो में उनके फैसले से पूरे घरवाले हैरान नजर आए। वहीं फैंस भी इस बात को लेकर चिंता में पड़ गए कि प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित गुप्ता को बचाया या फिर प्राइज मनी चुनी।
Priyanka Chahar Choudhary opens up on link up rumors with Ankit Gupta of  'Udaariyaan'
आपको बता दे की प्राइज मनी की कीमत 25 लाख रूपये हैं। वही अब एक करीबी सूत्र से यह खबर सामने आई है की  प्रियंका चाहर चौधरी ने 25 लाख रुपये गंवाते हुए अंकित गुप्ता को बचाने का फैसला किया। इस चीज को लेकर दर्शक यह भी मान रहे हैं कि अब मंडली उनका जीना मुश्किल कर देगी। दरअसल इससे पहले जब साजिद खान ने सौंदर्य और सुम्बुल को बचाने के लिए 25 लाख रूपये गवाएं तब प्रियंका ने पुरे घर में हंगामा मचा दिया था। 
Exclusive: Two female contestants to leave Bigg Boss 16 this week
वही जब शालीन ने दुबारा टीना को बचाने के लिए प्राइज मनी गवाएं थे तब प्रियंका ने एक शब्द नहीं बोला था। वही अब एक बार फिर 25 लाख गवाना प्रियंका के लिए काफी भारी  पड़ता हुआ दिख सकता हैं। जहां अब पुरे घरवालें प्रियंका के ऊपर बुरी तरह से टूट पड़ने वाले हैं। 
THIS contestant is confirmed finalist of Bigg Boss 16
एक्ट्रेस को इसके लिए जमकर खरी-खोटी भी सुनाने वाले हैं।अंकित गुप्ता के नॉमिनेशन सेफ हो जाने के बाद टीना दत्ता, श्रीजिता डे और विकास मानकतला घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।