सपना चौधरी पड़ी मुश्किल में, डांसर के खिलाफ अरेस्ट वारंट हुआ जारी

हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। वही बुधवार को लखनऊ की एक

हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। वही बुधवार को लखनऊ की एक कोर्ट ने डांसर सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। सपना चौधरी पर शो कैंसल करने और दर्शकों के पैसे न लौटाने का आरोप है। इस मामले में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर पुलिस को आदेश दिया है कि अगली सुनवाई में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाए।
1637217594 119599174 114124503631978 343972035738241309 n
कोर्ट को सपना चौधरी के खिलाफ आरोप तय करने हैं, इसलिए उन्हें कोर्ट में हाजिर रहना बेहद जरूरी है। इस मामले में अपने खिलाफ एफआईआर लिखे जाने के बाद सपना चौधरी ने शिकायत को खारिज करने का आवेदन दिया था, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया।
1637217613 104324312 705588750015289 8272670152042346917 n 
ये एफआईआर सपना चौधरी के खिलाफ आशियाना पुलिस स्टेशन में साल 2018 में 14 अक्टूबर को लिखी गई थी। आरोप था कि 13 अक्टूबर को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक का शो ऑर्गेनाइज किया था। इस मामले में सपना चौधरी के अलावा प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्यय जैसे नाम हैं।   
1637217667 67402966 181467562888310 2000137328460837414 n
कोर्ट में दाखिल शिकायत में जानकारी दी गई है कि ये दर्शकों ने 300-300 रुपए देकर इसकी टिकट खरीदी थी। सपना चौधरी के इस शो को देखने के लिए हजारों लोग मौजूद थे लेकिन जब 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आई तो दर्शकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।