कुछ इस तरीके से मनाया सपना चौधरी ने नवरात्रि का त्योहार, सोशल मीडिया पर हुई जमकर वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कुछ इस तरीके से मनाया सपना चौधरी ने नवरात्रि का त्योहार, सोशल मीडिया पर हुई जमकर वायरल

चैत्र नवरात्र‍ की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ लोग माता की भक्त‍ि-उपासना में अपना वक्त ब‍िताना

चैत्र नवरात्र‍ की शुरुआत हो चुकी है।  इसी के साथ लोग माता की भक्त‍ि-उपासना में अपना वक्त ब‍िताना भी शुरू कर चुके हैं।  कहीं पूजा पाठ चल रही है तो कहीं कीर्तन का माहौल है। इसी बिच हर‍ियाणवी क्वीन सपना चौधरी के घर भी भक्त‍ि भाव का माहौल बन चुका है। दरसअल सपना ने अपने  इंस्टाग्राम पेज पर भजन-कीर्तन का एक वीड‍ियो शेयर किया है।  जो अब जमकर वायरल हो रहा हैं। 
1648970330 203052654 175399611216353 7169006545378539111 n 1626317026


सपना ने लगाए जमकर ठुमके 
दरसअल सपना ने एक वीड‍ियो शेयर कर अपने फैंस को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही सभी की मनोकामनाएं पूरी करने की कामना भी की है। वही वीड‍ियो में सपना चौधरी मेहंदी कलर का सूट पहने, मांग में सिंदूर, माथे पर ब‍िंदी, हाथ में चूड़‍ियां, और पैरों में पायल पहने नाचती नजर आ रही हैं।   ढोल-मंजीरे की धुन पर सपना कीर्तन में झूमती दिखीं।  वही  उनके इस वीड‍ियो पर कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं।  तो कई लोग उनके डांस की भी जमकर तारीफ कर रह हैं।  वही इससे पहले सपना ने ‘पानी छलके’ गाने पर अपना डांस परफॉर्मेंस का वीड‍ियो शेयर किया था।  जहां वीड‍ियो में सपना ग्रीन शिमरी सूट में ट्रेडिशनल लुक में नज़र आई थी। वही वीडियो पोस्ट करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, “हम गए कहां थे जो हमें लौटने की जरूरत पड़ गई.”
1648970352 pjimage 2021 06 29t115904.490

सोशल मीडिया से लिया था लम्बा ब्रेक 
वही सपना की वर्क फ्रंट की बात करे तो कुछ समय पहले तबीयत खराब होने के चलते सपना ने सोशल मीड‍िया से ब्रेक लेने की बात कही थी।   इस दौरान उन्होंने कुछ वक्त के लिए अपने स्टेज परफॉर्मेंसेज पर भी ब्रेक लगाए थे। दरसल एक लाइव शो के दौरान ‘दिल्ली की गर्मी’ गाने पर सपना ने जमकर डांस किया था।  वही परफॉर्मंस के दौरान ही सपना की तबीयत बीच में ब‍िगड़ गई थी। और  चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था।  इसी बीच सपना ने इंस्टा पोस्ट कर सोशल मीड‍िया से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की खबर दी थी। लेकिन अब सपना ठीक होकर वापस स्टेज पर कमबैक कर चुकी हैं. जिससे उनके फैंस भी अब काफी खुश नज़र आ रहे हैं।  
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।