बेटे के पहले जन्मदिन पर सपना चौधरी ने किया नाम का खुलासा, बोलीं- 'जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर को थामा है...' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बेटे के पहले जन्मदिन पर सपना चौधरी ने किया नाम का खुलासा, बोलीं- ‘जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर को थामा है…’

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना की सोशल मीडिया पर भी

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना की सोशल मीडिया पर भी काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अदाकारा का हर एक स्टाइल लोगों के दिलों को छू जाता है। इसके अलावा सपना चौधरी ने कई हिट गाने देकर खूब नाम कमाया है। वैसे पिछले साल से सपना न केवल अपनी  प्रोफेशनल लाइफ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। 
1633416015 1
वैसे आज सपना चौधरी के लिए बेहद स्पेशल दिन है। अब आप सोच रहे होंगे भाई आज ऐसा क्या है? तो आपको बता दें, आज सपना के लाडले का पहला जन्मदिन है और बर्थडे के खास मौके पर उन्होंने अपने बेटे के नाम को भी ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है।  
1633416228 2
बेटे का एक वीडियो किया शेयर…  
दरअसल सपना चौधरी ने बेटे के बर्थडे के मौके पर एक बेहद प्यारा वीडियो अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर पोस्ट किया है। जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो में देखा जा सकता है सपना का बेटा कभी मिट्टी में तो कभी गाय के साथ खेलते नजर आ रहा है, जिसके बाद सपना पति के साथ बेटे को खिलाती नजर आती हैं। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में एक वाइस ओवर है जिसमें कुछ खूबसूरत शब्दों का चयन किया गया है।   

 सपना के बेटे का नाम? 
सपना द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में कविता के शब्द कुछ ऐसे हैं, जब जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है उसने खलबली मचाई है, मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, लेकिन तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम ‘पोरस’ रखता हूं, तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है।
1633416249 3
 वहीं सपना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ़ से जन्मदिन की शुभकामनाए मेरे शेर @porusofficial’। उनका इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और वीडियो को देख अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
1633416325 4
गौरतलब है सपना चौधरी बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुकीं हैं। इस शो के जरिए उन्हें एक अलग पहचान और इमेज मिली थी। इसके अलावा यू ट्यूब पर  सपना के कई म्यूजिक वीडियो भी हैं जिन पर लोग जमकर अपना प्यार बरसाते हैं। अगर सपना चौधरी के निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने हरियाणवी सिंगर वीर साहू के साथ शादी की थी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।