महाशिवरात्रि के मौके पर गंगा में डुबकी लगाती नज़र आई Sapna Chaudhary, लिखा- शिव सत्य है, शिव अनंत है...! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाशिवरात्रि के मौके पर गंगा में डुबकी लगाती नज़र आई Sapna Chaudhary, लिखा- शिव सत्य है, शिव अनंत है…!

महाशिवरात्रि के पावन मौके पर जहां पूरा भारत शिव की भक्ति में लीन नज़र आ रहा हैं वही

आज का दिन शिव भक्तो के लिए बेहद ही अहम और पावन माना जाता हैं कहा जाता हैं कि इस दिन जोभी भक्त शिव शम्भू से जो कुछ भी मांगता हैं भगवान को भी उसकी आराधना देख उसे वह देंना ही पड़ता हैं ऐसे ही अपना मन चाहा वर मांगते हुए बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सपना चौधरी भी अपनी गंगा डूबकी लगाते हुए नज़र आयी। 
1676720570 328548732 3428800257404929 785729429004359575 n
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने भी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए, एक वीडियो शेयर किया जिसमे वह गंगा नदी में डुबकी लगाती भी नजर आईं। उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा किया हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
सपना ने शेयर किया अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट 

सपना चौधरी ने अपने सभी फैंस को शिवरात्रि की शुभकामनाये देते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गंगा स्नान का वीडियो साझा किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘*शिव सत्य है, शिव अनंत है !!*’
*शिव अनादि है, शिव भगवंत है !!*
*शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है !!*
*शिव शक्ति है, शिव भक्ति है !!*
*शिव की महिमा अपरम्पार शिव करते सबका उद्धार, महादेव की कृपा आप एवं आपके परिवार के समस्त सदस्यों पर सदा बनी रहे और भोले शंकर आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ भर दे !!*
*महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !!* *🙏ऊँ नमः शिवाय🙏’
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं सपना का वीडियो 
1676720664 331220336 602699621194218 6702314309858902921 n
बता दे कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता नज़र आ रहा हैं। इसमें सपना डार्क ब्लू सूट पहने दिखीं। वहीं, उन्होंने चेन पकड़कर गंगा नदी में कई डुबकियां लगाईं और शिव शम्भू का जप किया। वीडियो के बैकग्राउंड में भोलेनाथ का भजन भी चल रहा है। और अबतक इस वीडियो को महज दो घंटे में पूरे 75 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
फैंस से लेकर सेलेब्स सभी ने दी शुभकामनाये 
1676720643 screenshot 6
जैसे ही सपना चौधरी द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया वैसे ही इस वीडियो पर फैंस ने उन्हें शिवरात्रि की शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी। किसी ने हर-हर महादेव लिखा तो कुछ यूज़र्स ने जय शिव शंभू और ऊं नम: शिवाय लिखकर भोलेनाथ को याद किया। कुछ फैंस ने रेड हार्ट इमोजी बनाकर सपना चौधरी को विश भी किया।
1676720944 untitled project (20)
वहीं दूसरी ओर महाशिवरात्रि के मौके पर बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स ने अपने फैंस को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं हैं। इनमें बॉलीवुड की पंग्गा क्वीन कंगना रणौत, अजय देवगन, टीना दत्ता, अनुपम खेर, रवि किशन आदि कई सेलेब्स शामिल हैं। और उनके फैंस भी उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं और ओम नम: शिवाय लिख रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।