#Me Too:राजकुमार हिरानी के फंसने पर संजू एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने दिया बड़ा बयान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

#Me too:राजकुमार हिरानी के फंसने पर संजू एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने दिया बड़ा बयान

फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी के ऊपर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है की फिल्म संजू

बीते दिनों #Metoo ने बॉलीवुड में एंट्री मारी और ऐसा बवाल मचाया की बड़े बड़े नामी सितारे इसमें फंस गए। एक के बाद एक यौन शोषण के आरोपों ने अच्छे अच्छों की नीड उड़ा दी थी। अब इस #Metoo के शिकंजे में नया नाम है जाने माने फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी जिनपर यौन शोषण का आरोप लगा है।

राजकुमार हिरानी

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में एक #Metoo कैंपेन की शुरुआत की थी और उन्होंने सीनियर एक्टर नाना पाटेकर के ऊपर आरोप लगाए थे की नाना ने फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर उनसे बदसलूकी की थी।

me too

ये मुद्दा इतना गरमाया की तनुश्री के बाद कई महिलाओं ने #Metoo के तहत अपने साथ हुए शोषण के बारे में खुलकर आवाज उठायी। इस आरोपों में मंत्रियों से लेकर फिल्म जगत की काई नामी गिरामी हस्तियां फंसती चली गयी।

राजकुमार हिरानी

अब नए मामले में फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी के ऊपर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है और बताया है की फिल्म संजू की शूटिंग के दौरान राजकुमार हिरानी ने उनका यौन शोषण किया। महिला के मुताबिक ये शोषण 9 अप्रैल 2018 में किया गया था।

राजकुमार हिरानी

सोशल मीडिया पर अब ये मुद्दा काफी जोर पकड़ रहा है और एक तरफ लोग राजकुमार हिरानी के समर्थन में दिख रहे है वहीँ कुछ लोग इस घटना पर आहत प्रतिक्रिया दे रहे है। अब फिल्म संजू की अभिनेत्री करिश्मा तन्ना भी इस मुद्दे पर राजकुमार हिरानी के समर्थन में उतर आयी है।

Karishma Tanna

इससे पहले अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा , शरमन जोशी और अरशद वारसी भी राजकुमार हिरानी के समर्थन में बयान दे चुके है। करिश्मा तन्ना ने बीते दिन एक इंटरव्यू के दौरान कहा की ‘ ये आरोप बेहद चौंकाने वाला है और उन्हें ये आरोप काफी बचकाना भी लगा है। इन सीनियर और प्रतिष्ठित इंसान के ऊपर इस तरह के आरोप उन्हें झूठे लग रहे है। वो ऐसा सोच भी नहीं सकती।

Karishma Tanna

करिश्मा तन्ना का कहना है की उन्होंने राजकुमार हिरानी के साथ काम किया है और उनका वो समय बेहद शानदार था। वो राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोपों ने काफी अपसेट है और उनका मानना है की किसी पर भी इस तरह के झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए। अगर कोई आपन साथ यौन शोषण जैसी चीज करने की कोशिश करता है तो आप उसका विरोध कर सकती है और ना कह सकती है।

राजकुमार हिरानी

निर्देशक राजकुमार हिरानी ने इन यौन शोषण के आरोपों को सिरे से नकार दिया है और उनका कहना है की वो अपने ऊपर लगे आरोपों से अचंभित है और इन आरोपों के लगने के बाद अब वो कानूनी सलाह ले रहे है। साथ ही वो इस मामले में मीडिया में भी खुलकर बात करेंगे। हिरानी का कहना है की इस तरह के झूठे आरोप लगने से उनको बेहद ठेस पहुंची है और ये गलत हरकत से उनका करियर और सम्मान दांव पर लग गया है।

नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर के साथ शेयर की नयी तस्वीर, फैन्स के लिए खुशखबरी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।