संजय दत्त: जब पहली बार पापा ने सिगरेट पीते हुए पकड़ा था बहुत जूते मारे थे ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संजय दत्त: जब पहली बार पापा ने सिगरेट पीते हुए पकड़ा था बहुत जूते मारे थे !

NULL

संजय दत्त बेशक एक शानदार अभिनेता रहे है पर उनका करियर विवादों भरा रहा है। इसी महीने संजय दत्त की नयी फिल्म ‘भूमि’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ होने वाली है। आजकल संजय इसी फिल्म के प्रमोशन में जुटे है। हाल ही में मुंबई में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गयी।

2 150इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले संजय दत्त को मीडिया से दूर सिगरेट के कश लगाते हुए देखा गया। संजय भले ही सोच रहे थे की उन्हें कोई नहीं देख रहा है पर मीडिया की नज़र उन पर ही थी। संजय जब पत्रकारों के सामने आये तब उनसे उनकी सिगरेट की लत को लेकर भी सवाल किया गया। ऐसा नहीं है की संजय ने इस बात को कबूला नहीं हो।

1 279संजय मीडिया के सामने खुल कर अपनी बुरी आदतों को कबूल कर चुके है। मीडिया द्वारा प्रश्न किये जाने पर संजय ने बताया की उन्हें आज भी याद है की पहली बार जब उनके पिता ने उन्हें स्मोकिंग करते हुए पकड़ा था। संजय दत्त ने बताया की सिगरेट की लत उन्हें काफी काम उम्र से लग गयी थी।

3 140पहले वो घर से बाहर छुप कर सिगरेट पीते थे पर फिर उन्होंने घर में भी चोरी छुपे सिगरेट पीनी शुरू कर दी। एक बार वो बाथरूम में बेफिक्री के साथ सिगरेट के काश लगाने में मगशूल थे तभी उनके पिता सुनील दत्त ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद उनके पिता उन्हें बाथरूम से निकाल कर बाहर लाये और घर के सभी सदस्यों के सामने खूब जूते लगाए।

4 120संजय की पहली बार इतनी पिटाई हुई। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें सख्त हिदायत दी की वो सिगरेट छोड़ दें। संजय सिगरेट छोड़ तो नहीं पाए पर घर पर उन्होंने कभी फिर सिगरेट नहीं पी।

5 106संजय बताते है की वो अब इसे छोड़ने की कोशिश कर रहे है और उन्हें उम्मीद है जल्द ही ये इस बुरी आदत को छोड़ देंगे। संजय अपनी आने वाली फिल्म में एक पिता की भूमिका में है तो देखना होगा इस फिल्म में आज के युवाओं को क्या सन्देश दे पाते है। उनकी फिल्म २२ सितम्बर को रिलीज़ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।