विक्की अरोड़ा और रणवीर सिंह के साथ एक ही शख्स ने की थी कास्टिंग काउच की कोशिश ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विक्की अरोड़ा और रणवीर सिंह के साथ एक ही शख्स ने की थी कास्टिंग काउच की कोशिश !

विक्की अरोड़ा ने अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना के बारे में खुलासा किया है, जिसकी काफी

एक्टर विक्की अरोड़ा ने अपनी करियर में काफी स्ट्रगल किया है। कई ऑडिशन देने, रिजेक्शन झेलने और कई मुसीबतों का सामने करने के बाद आज वो इस मुकाम तक पहुंचे है। वही, इन दिनों वो अपनी वेब सीरीज अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों से मिक्स्ड रिएक्शंस मिल रहे है। इन सबके बीच विक्की अरोड़ा ने अपने साथ हुई कास्टिंग काउच की घटना के बारे में खुलासा किया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
विक्की अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष और पर्सनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें कीं। विक्की अरोड़ा ने खुलासा किया है कि उनके साथ उसी शख्स ने कास्टिंग काउच करने की कोशिश की थी जिसके बारे में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने साल 2015 के इंटरव्यू में बताया था।
1637222463 141168918 436680897527804 745887642712272281 n
विक्की अरोड़ा से पूछा गया कि उन्हें वेब सीरीज अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर में लीड रोल हासिल करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री में कितना संघर्ष करना पड़ा? इस सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा, ‘समुद्र में पानी की एक-एक बूंद मायने रखती है और मैं उन लोगों को कभी नहीं भूलूंगा जिन्होंने मेरी मुश्किल वक्त में मदद की क्योंकि वह इस इनाम के एक हिस्से के लायक हैं। यह आसान नहीं था। इसमें मुझे 6210 ऑडिशन लगे, रिजेक्शन की संख्या दोगुनी, नौ साल, टूटा हुआ आत्मविश्वास और ढेर सारी प्रार्थनाएं।’
विक्की अरोड़ा ने आगे कहा, ‘मुझे इस मुश्किल संघर्ष में कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा, जिसके बारे में रणवीर सिंह ने अपने 2015 के एक इंटरव्यू में बताया था। रणवीर सिंह को परेशान करने वाले उसी बेशर्म जेनटलमैन ने मुझसे भी बातचीत करने की कोशिश की थी और जब मैंने ‘ना’ कहा तो वह एक परेशान प्रेमी की तरह टूट गया था।’ इसके अलावा विक्की अरोड़ा ने अपने संघर्ष को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं।

बात करें वेब सीरीज अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर की तो यह फिल्म 3 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। यह राज कौशल की आखिरी सीरीज है। इसी साल जून में उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। 10 एपिसोड की इस क्राइम सीरीज में विक्की अरोड़ा के अलावा कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।