साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों पूरी दुनिया में छाई हुई हैं। ‘द फैमिली मैन’ और ‘पुष्पा’ में उनकी एक्टिंग और आइटम नंबर देखने के बाद बॉलीवुड लवर्स भी एक्ट्रेस के फैन बन गए। सभी ने सामंथा के टैलेंट और खूबसूरती को खूब सराहा और आज वो पूरी दुनिया से प्यार बटोर रही हैं। वहीं, दूसरी और उन्होंने हाल ही में कई फिल्मों में काम किया लेकिन बीते कुछ वक्त से उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी।

अब उनकी फिल्म फ्लॉप होने की वजह से फैंस भी नाराज हो रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अब सामंथा रुथ प्रभु ने एक्टिंग से लंबा ब्रेक लेने का फैसला ले लिया है। खबरें बताती हैं कि ‘सिटाडेल’ और ‘खुशी’ उनके ब्रेक पर जाने से पहले आखिरी 2 प्रोजेक्ट होने वाले हैं।

आपको बता दें, सामंथा बीते एक साल से अपनी पर्सनल प्रॉब्लम के साथ-साथ हेल्थ इश्यू से जूझ रही हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी सामंथा अपने काम से पीछे नहीं हटीं। उन्होंने अपने सारे असाइनमेंट पूरे किए हैं। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सामंथा करीब एक साल का ब्रेक लेने वाली हैं। इस दौरान वो अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखेंगी। इसके साथ ही वो मायोसिटिस का इलाज भी करवाएंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स तो ये भी बता रही हैं कि सामंथा का कोई भी नई बॉलीवुड या साउथ फिल्म साइन करने का इरादा नहीं है। इसके अलावा जिन प्रोजेक्ट्स पर वो खुशी के बाद काम करने वाली थीं उनकी एडवांस पेमेंट भी एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर्स को वापिस लौटा दी है।

आपको बता दें, ‘सिटाडेल इंडिया’ की शूटिंग करने के बाद सामंथा इन दिनों विजय देवरकोंडा के साथ ‘खुशी’ की शूटिंग कर रही हैं। वहीं, फिल्म की शूटिंग भी 2-3 दिन में पूरी हो जाएगी। जिसके बाद वो एक साल तक एक्टिंग से दूर रहने का मन बना चुकी हैं ताकि वो अपनी हेल्थ पर फोकस कर सकें।


















