एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद Samantha Ruth Prabhu ने बदल लिया अपना हाल, देखकर हैरान रह जाएंगे आप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद Samantha Ruth Prabhu ने बदल लिया अपना हाल, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर खुद

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर खुद से साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिख रही हैं। दअरसल हाल ही में सामंथा ने यह अनाउंसमेंट की थी की उन्हें थोड़ा ब्रेक चाहिए, इस वजह से वो थोड़े समय के लिए काम से दुरी बना रही हैं। हालांकि सामंथा ने भले ही फिल्मों से दुरी बना ली हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो अपने फैंस को अपने पल-पल का अपडेट देती रहती हैं। इसी बीच अब सामंथा का एक लेटेस्ट लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया हैं। 
1690185646 339823764 180360248191338 7621334512485535409 n
दरअसल सामंथा रुथ प्रभु ने 23 जुलाई 2023 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बदला हुआ लुक दिखाई दे रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने बाल शॉर्ट करा लिये हैं। समंदर के किनारे सामंथा ने मुस्कुराते हुए अपनी अदाएं दिखाईं। वह ग्रीन कलर के ब्रालेट टॉप में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए सामंथा ने हार्ट इमोजी शेयर की है। 

वही अब सामंथा के इस लुक पर फैंस सहित सेलिब्रिटी भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। जहां-  एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने कमेंट कर लिखा, ‘हमेशा की तरह सुंदर।’ प्रज्ञा जायसवाल ने कहा, ‘खूबसूरत।’ सोफी चौधरी ने कमेंट किया, ‘गॉर्जियस गर्ल।’ 
1690185742 352531806 241403401930936 948168863764370537 n
1690185770 3pragya jaiswal
1690185800 2
1690185815 1
इसी के साथ कई यूजर्स भी अब एक्ट्रेस के इस वीडियो पर कमेंट करते दिख रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘आप इतनी ज्यादा क्यूट क्यों हो’, तो वही कुछ यूजर्स सामंथा के इस लुक को देखने के बाद ‘इंडियन बार्बी’ भी कह रहे हैं। 
1690185828 341886827 1276231916643094 8562588148065067526 n
बता दे की सामंथा रुथ प्रभु भले ही ब्रेक पर हैं, लेकिन उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी कर ली है। वह विजय देवरकोंडा के साथ मूवी ‘कुशी’ में नजर आएंगी। ये फिल्म 1 सितंबर 2023 को रिलीज हुई थी। वहीं, उन्होंने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल इंडिया’ की शूटिंग भी कर ली है। प्राइम वीडियो की इस सीरीज में वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।