इन 5 बड़े विवादों को सलमान मिटाना चाहते है अपनी जिंदगी से - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इन 5 बड़े विवादों को सलमान मिटाना चाहते है अपनी जिंदगी से

NULL

वैसे तो फिल्म स्टार्स का विवादों में पड़ना कोई नै बात नहीं है और कुछ बॉलीवुड सितारें अक्सर ही विवादों में रहते है। सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान कहे जाते है पर उनका विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। फिलहाल तो उनके जीवन में कुछ शान्ति है पर कुछ समय तक उनके जीवन में काफी मुसीबतों ने एक साथ मिलकर उन्हें खूब परेशान किया है। आज आपको बताते है सलमान खान की जिंदगी से जुडी वो पांच कंट्रोवर्सियाँ जिनके कारण सलमान को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी है। लेकिन उनके लिए ख़ुशी की बात ये रही फैंस के दिलों में उनके लिए प्यार हमेशा बना रहा और साथ ही इंडस्ट्री ने भी उनका हर समय साथ दिया है। आइये नज़र डालते है सलमान की लाइफ में हुई सबसे बड़े पांच विवादों पर,

2 3811. वर्ष 1999 सलमान के साथ पहला सबसे बड़ा विवाद हुआ जिसमे फिल्म ‘हम साथ-साथ है’ की शूटिंग के दौरान उनपर दुर्लभ काले हिरन के शिकार के आरोप लगे और लम्बे अरसे तक ये केस कोर्ट में चला।

1 7202. तीन साल बाद वर्ष 2002 में उनके ऊपर हिट एंड रन का केस फाइल हुआ जिसमे उनके ऊपर सडक पर सो रहे मजूदरों के ऊपर गाडी चढाने के आरोप लगे, इस घटना में उनके ऊपर गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज हुआ था।

3 3133.इसी साल 2002 में उनपर ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेराय को धमकी देने के आरोप लगे जिसने मीडिया में उनकी खूब किरकिरी करायी।

4 2534. वर्ष 2008 में कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी के दौरान उनकी शाहरुख़ खान से लड़ाई भी काफी समय तक सुर्ख़ियों में रही जिस वजह से उनके और शाहरुख़ के बीच काफी सालों तक मतभेद रहे।

5 1855. वर्ष 2016 में अपनी फिल्म सुलतान की शूटिंग के दौरान उन्होंने मेहनत की तुलना पीड़ित महिला से करदी और बेवजह का विवाद खड़ा कर दिया। इस विवाद ने भी सलमान की खूब खिंचाई करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।