सलमान खान लगाएंगे निक्की तंबोली और राखी सावंत की क्लास, घर में लेंगी एंट्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सलमान खान लगाएंगे निक्की तंबोली और राखी सावंत की क्लास, घर में लेंगी एंट्री

राखी सावंत और निक्की तंबोली को सबक सिखाने सलमान खान खुद घर के अंदर जाएंगे और उनका बेड

बिग बॉस 14 में आज वीकेंड का वार एपिसोड होगा और इस एपिसोड की खासियत ये है की इस दिन सब घरवालों की क्लास लगती है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान सबका रिजल्ट कार्ड लेकर आते है। कौन पास हुआ, कौन फेल इसका फैसला भी वही सुनाते है। आज भी यही होने वाली है। आपको बता दे, इस हफ्ते जो फेल हुआ है वो है निक्की तंबोली। 
1610173764 120507714 337041894041124 8162756945830629155 n
इस बार वीकेंड का वार में देखने को मिलने वाला है की सलमान, राखी सावंत और निक्की तंबोली को फटकराते हुए कैसे उनकी क्लास लगाएंगे। दरअसल, आज के एपिसोड में राखी सावंत और निक्की तंबोली के बीच झगड़े का मुद्दा उठेगा। बीते हफ्ते निक्की ने राखी का बेड साफ करने से मना कर दिया था। जबकि राखी का कहना था कि ये निक्की का काम है तो वो नहीं करेंगी। दोनों के बीच कई बार बहस भी हुई।
अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी सावंत और निक्की तंबोली को सबक सिखाने सलमान खान खुद घर के अंदर जाएंगे और उनका बेड साफ करेंगे। सलमान खान को घर के अंदर देख सभी कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं। इसके बाद सलमान गंदगी के लिए कंटेस्टेंट को जमकर फटकार भी लगाएंगे।
1610173787 salman khan 1570881909
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सलमान ने कंटेस्टेंट की इस तरह बेइज्जती की हो। इससे पहले भी एक बार सलमान खान घर के अंदर पहुंचे थे और घर के किचन से लेकर बाथरूम तक साफ करते दिखे थे। 
1610174526 887179 fotojet 2
वही, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, अली गोनी और जैस्मिन भसीन नॉमिनेटेड हैं। खबरे है की इनमें से जैस्मिन भसीन एलिमिनेट हो सकती है। जानकारी के मुताबिक उन्हें सीक्रेट रूम में भेजा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।