Salman Khan अपने फैंस को ईद पर देने वाले है ये खास ईदी, गुड न्यूज़ शेयर कर किया ये बड़ा अनाउंसमेंट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Salman Khan अपने फैंस को ईद पर देने वाले है ये खास ईदी, गुड न्यूज़ शेयर कर किया ये बड़ा अनाउंसमेंट

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के लाखों की संख्या में लोग दीवाने हुए रहते हैं। भाईजान के

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के लाखों की संख्या में लोग दीवाने हुए रहते हैं। भाईजान के सोशल मीडिया पर पोस्ट करते के साथ ही उसपर फैंस जमकर रिएक्ट करना भी शुरू कर देते हैं। ऐसे में भाईजान ने अपने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दे दी हैं। जिसे सुनकर एक्टर के फैंस का ख़ुशी का ठिकाना नहीं हैं। दरअसल भाईजान ने अपने फैंस को ईद के पहले ही ईदी दे दी हैं। जिसे सुनने के बाद आप भी ख़ुशी से झूम उठेंगे। 
1675855394 310731449 561387472454265 5360125152976655195 n
दरअसल जल्द ही सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ परदे पर रिलीज होने वाली हैं। जिसकी एक्साइटमेंट अभी से ही दर्शकों के बीच बनी हुई हैं। ऐसे में अब भाईजान ने फैंस को फिल्म से जुडी अब एक और बड़ी अपडेट दे दी हैं। 
1675855414 capture
जिसे सुनने के बाद एक्टर के फैन ख़ुशी से झूम उठे हैं। बता दे कि सलमान खान ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में स्टार को व्हाइट शर्ट, क्लीन शेव और अपने लकी ब्रेसलेट में डैशिंग लुक में देखा जा सकता है. ये लुक उनके रफ एंड टफ लुक के बिल्कुल अपोजिट है. तस्वीर के साथ एक्टर ने लिखा है, ‘’किसी का भाई किसी की जान’…#ईद 2023.”
1675855473 317705024 955966995377525 8728866525016441482 n
‘किसी का भाई किसी की जान’ इस साल ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान की ‘पठान’ से जुड़ा था, जो 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। हालांकि ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया था। वही फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। ऐसे में अब भाईजान के फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
1675855509 327053690 594375969368301 5207853344796759846 n
बता दे की इस साल भाईजान के फैंस के लिए एक नहीं दो खुशखबरी हैं। जहां इस साल परदे पर सलमान खान को दो फ़िल्में रिलीज होने वाली हैं। जहां ‘किसी का भाई किसी की जान’ ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी तो। दिवाली पर ‘टाइगर 3’ रिलीज होगी। 
1675855542 279679279 177821214584054 4883772557205632093 n
भाईजान के इस फिल्म से छोटे परदे के कई सितारें बॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रहे हैं। जिनमे शहनाज गिल और पलक तिवारी शामिल हैं। इसी के साथ फिल्म में मुख्या भूमिका में पूजा हेगड़े और साउथ स्टार वेंकटेश अहम रोल में है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।