'दबंग 3' की शूटिंग के आखिरी दिन दिवंगत विनोद खन्ना को याद कर भावुक हुए सलमान खान, देखिये वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘दबंग 3’ की शूटिंग के आखिरी दिन दिवंगत विनोद खन्ना को याद कर भावुक हुए सलमान खान, देखिये वीडियो

‘दबंग 3’ की शूटिंग के आखिरी दिन सुपरस्टार सलमान खान ने दिवंगत विनोद खन्ना के 73वें जन्मदिन पर

‘दबंग 3’ की शूटिंग के आखिरी दिन सुपरस्टार सलमान खान ने दिवंगत विनोद खन्ना के 73वें जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिनेता ने कहा कि वे उन्हें बहुत याद करते हैं। 
1570449839 104
सलमान ने रविवार रात को ट्विटर पर ‘दबंग’ सीरीज की तीसरी फिल्म के कास्ट और क्रू को लेकर बनाए गए एक वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो मे सलमान काफी भावुक भी लगे।  
1570449849 100
वीडियो में सलमान कह रहे हैं, ”दबंग 3′ की शूटिंग का आखिरी दिन था और हमने पैक अप कर लिया है। आश्चर्य और खुशी की बात यह है कि आज विनोद खन्ना सर या प्रजापति पांडेय सर का जन्मदिन भी है और उसी दिन ‘दबंग 3′ की शूटिंग भी पूरी हुई है।’
1570449857 102
53 वर्षीय इस स्टार ने बताया कि प्रभुदेवा निर्देशित आगामी फिल्म में प्रजापति पांडेय का किरदार विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना निभा रहे हैं। 

सलमान ने वीडियो में कहा, ‘वीके सर हम आपको याद कर रहे हैं, और ‘दबंग 3′ में आपके भाई आपका किरदार निभा रहे हैं। हम आपको बहुत याद करते हैं।’ यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी। 
1570449862 103
इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी हैं,जो रज्जो की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में महेश मांजरेकर की बेटी साई मांजरेकर ने भी काम किया है। इसमें कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और पंकज त्रिपाठी शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।