सलमान खान ने मनाया दिवंगत संगीतकार वाजिद खान का जन्मदिन, भाई साजिद संग मिलकर काटा केक

कोरोना वायरस की पहली लहर के समय मनोरंजन जगत के कई स्टार्स ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के

कोरोना वायरस महामारी में मनोरंजन जगत के कई स्टार्स ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा  के लिए अलविदा कह दिया। ऐसे में पहले ऋषि कपूर, इमरान खान और फिर  म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। वहीं वाजिद खान की मौत के बाद साजिद-वाजिद की जोड़ी भी हमेशा के लिए टूट गई। वाजिद खान का निधन हुए करीब 1 साल से ज्यादा का समय हो गया। लेकिन, साजिद खान आज भी अपने भाई की यादों को जिंदा रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 
1633763289 4
सेलिब्रेट किया दिवंगत भाई का जन्मदिन 
हाल ही में साजिद खान ने सलमान खान के साथ मिलकर अपने दिवंगत भाई वाजिद खान का जन्मदिन मनाया है, इस दौरान सलमान के साथ लुलिया वंतूर भी साथ में नजर आई। दरअसल इस वीडियो को साजिद खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।  जिसमें साजिद और सलमान खान दिवंगत कलाकार के बर्थडे का केक काटते नजर आ रहे हैं,वीडियो शेयर करते हुए साजिद खान ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। 

वीडियो के साथ साजिद खान ने लिखा है, कैसे बताएं, किसको सुनाएं कितना हम तुम्हे चाहते हैं।  हम तुम्हे बहुत बहुत प्यार करते हैं वाजिद, यह दुनिया तुम्हे प्यार करती है। हैप्पी बर्थडे। वहीं साजिद के इस वीडियो को शेयर करने के बाद से ही फैंस दिवंगत कलाकार को जन्मदिन की बधाई दे कर उन्हें याद कर रहे हैं। 
1633763309 5
 
बता दें, सलमान खान ने साजिद और वाजिद दोनों के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जिसमें सुल्तान, तेरे नाम, मुझसे शादी करोगी, दबंग और एक था टाइगर सहित सुपरस्टार की कई फिल्मों के लिए संगीत दिया है। 
1633763552 untitled 1
इसके अलावा बात सलमान खान की करें तो लूलिया का उनके साथ वहां मौजूद होना फैंस को कुछ हजम नहीं हो रहा है, तभी तो फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि ये दोनों स्टार अब भी  रिलेशनशिप में हैं या नहीं। हालांकि इन बताओं पर भाईजान ने कभी खुलकर जवाब नहीं दिया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो  सलमान खान बीते दिनों ‘टाइगर 3’ की शूटिंग कर इंडिया वापस लौटें है। वहीं इन दिनों एक्टर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 होस्ट करते नजर आ रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।