Rupali Ganguly ने खरीदी नई लग्जरी कार, टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस है आपकी सिंपल सी Anupamaa - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Rupali Ganguly ने खरीदी नई लग्जरी कार, टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस है आपकी सिंपल सी Anupamaa

रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी नई चमचमाती Mercedes SUV

अगर आपको टीवी शोज देखना पसंद है तो ‘अनुपमा’ आपका फेवरेट शो होगा। ये शो हमेशा TRP लिस्ट में टॉप पर रहता है। इस शो की पॉपुलैरिटी और फैन फोल्लोविंग पुरे देश में दिखाई देती है। ऐसे में इस शो में काम करने वाले सभी कलाकार भी अब घर-घर में अपनी पहचान बना चुके हैं। इस शो ने अनुपमा के ज़रिए रूपाली गांगुली को भी वो सब दिया जिसकी वो हक़दार थी। 
1674904300 rupali ganguly 162107438506 (1)
लम्बे समय बाद जब एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर वापसी की तो किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि लोग उन्हें इतना पसंद करेंगे और शो को इतना प्यार मिलेगा। लेकिन अब जब ये शो इतनी कामयाबी हासिल कर चुका है तो  रूपाली गांगुली भी सबसे आगे निकल गई हैं। इसी शो के बदौलत रूपाली गांगुली टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनी। 
1674904269 prabhatkhabar 2022 01 3ec4bf2b 2847 47f9 988e 163bae411e75 rupali3
जिसका मतलब है कि वो हर एपिसोड में लिए मोती रकम वसूल करती हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपनी इस मेहनत की कमाई से खुद के लिए एक चमचमाती लग्जरी कार खरीदी है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही इस ख़ुशी के लिए आभार जताते हुए कुछ लोगों को शुक्रिया भी किया। रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी नई चमचमाती Mercedes SUV कार की झलक भी दिखाई। 

रूपाली के इस वीडियो में उनके साथ उनका बेटा रुद्रांश और पति अश्विन वर्मा भी दिखाई दिए। रूपाली इस दौरान कार की पूजा करती नज़र आईं। वहीं, अश्विन नारियल फोड़ते दिखे। नई महंगी लग्जरी कार खरीदकर रूपाली खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। ऐसे में उन्होंने सबसे पहले अपने पति अश्विन वर्मा, उसके बाद ‘अनुपमा’ के डायरेक्टर राजन शाही और फिर अपने बेटे रुद्रांश को शुक्रिया कहा। 

1674904282 rupaliganguly 241159581 112370507840021 7174783205510352088 n
आपको बता दें, अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही एक्ट्रेस के फैंस और उनके को-स्टार्स अब उन्हें इस नई कार के लिए बधाइयाँ दे रहे हैं। खैर अभी एक्ट्रेस को और भी कई बड़े मुकाम हासिल करने हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।