सब हसीनाओं को मात देकर रूपाली गांगुली बनी टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस, जानिए कितनी लेती है फीस?

इन दिनों टीवी दुनिया का मोस्ट लव्ड शो अनुपमा बना हुआ है। ये वही शो है जिसने पिछले

इन दिनों टीवी दुनिया का मोस्ट लव्ड शो अनुपमा बना हुआ है। ये वही शो है जिसने पिछले एक-डेढ़ साल से TRP में अपनी टॉप पर जगह बनाई हुई है। इस सीरियल की कहानी और किरदार दोनों ही कमाल के हैं। अब चाहे वह अनुपमा का किरदार निभा रहीं रूपाली गांगुली हों, वनराज के रोल में सुधांशू पांडे या फिर काव्या का नेगेटिव रोल कर रहीं मदालसा शर्मा। सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सम्मान मिल रहा है और इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता है कि कहानी के मुताबिक एक्टर्स को चुन-चुन कर लाने में मेकर्स ने भी कड़ी मेहनत की है जो रंग भी ला रही है। 
1643705503 anupamaa mithun chakraborty 1200
इस शो की कहानी की खास बात ये है कि इसमें कोई एक्सट्रा ड्रामा नहीं दिखाया जाता। जो एक मिडिल क्लास फैमिली में होता आया है और देखा गया है, उसी के इर्द-गिर्द इसकी भी कहानी बुनी गई है। लीड रोल में नजर आने वाली रूपाली गांगुली ने भी बखूबी अपने किरदार को निभाया है। उसके साथ इंसाफ किया है और शायद यही वजह है कि वह अब टीवी की हाई पेड एक्ट्रेस बन गई हैं।
1643705519 article 2021718614165951419000
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूपाली गांगुली को डेढ़ लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाते थे। हालांकि यह रोज के हिसाब से एक बड़ा अमाउंट था। लेकिन सीनियर एक्ट्रेस होने के नाते ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो रूपाली ने अपनी फीस दोगुनी कर दी है। मतलब जो पहले डेढ़ लाख था, वह अब तीन लाख हो गया है। जिस वजह से अब वह टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
1643705533 prabhatkhabar 2022 01 3ec4bf2b 2847 47f9 988e 163bae411e75 rupali3
उन्होंने परडे की सैलरी के मामले में कई पॉप्युलर चेहरों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स का दावा है कि रूपाली को राम कपूर और रोनित रॉय बोस से भी ज्यादा पे किया जा रहा है। 44 साल की इस एक्ट्रेस ने अपनी फीस में कुछ महीने ही इजाफा करवाया है। बता दें कि रूपाली गांगुली को पहले आपने ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में देखा था और ‘बिग बॉस-1’ में भी नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।