बीतों दिनों बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलग होने की
अफवाहें इंटरनेट पर उड़ रही थी। जिसने दोनों के फैंस को काफी दुखी कर दिया था,
उस वक्त कपल ने एक दूसरे पर सोशल मीडिया पर
प्यार लुटाकर तलाक की खबरों को खारिज कर दिया था। इन सबके बीच दीपिका ने पूर्व
हॉलीवुड एक्ट्रेस मेघन मार्कल, डचेस ऑफ ससेक्स के साथ एक स्पेशल पॉडकास्ट
रिकॉर्ड किया है जिसमें उन्होंने तलाक की अफवाहों के बाद पहली बार अपने पति रणवीर
सिंह को लेकर बात की है।
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स के चलते काफी बिजी हैं। हाल ही में
एक्ट्रेस ने एक फेमस ब्रांड के लिए पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक भी किया था। जहां
से उनकी कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने मेघन मार्कल के पॉडकास्ट में अपने पति रणवीर सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया।
खबरों के अनुसार, दीपिका ने खुलासा करते हुए कहा कि वो और रणवीर काम की वजह से काफी टाइम से घर
से दूर हैं। उन्होंने आगे कहा,
“मेरे पति एक हफ्ते के लिए
एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में थे और वह अभी वापस आए हैं। अब मेरे वापस जाने पर वह मेरा
चेहरा देखकर बहुत खुश होंगे।” बता दें कि रणवीर सिंह और
दीपिका पादुकोण का प्यार किसी से भी छुपा नहीं है। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल
कहा जाता है दोनों ही एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।
वहीं अब एक बार फिर
दीपिका पादुकोण ने अपनी बातों से ये साफ कर दिया है कि वो और रणवीर एक दूसरे से
कितना प्यार करते हैं। रणवीर हर मौके पर अपनी वाइफ पर लुटाते है इतना ही नहीं वो
सोशल मीडिया पर अपना प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं हटते हैं। इनके फैंस को भी इन
दोनों की यही बात सबसे ज्यादा पसंद है।
वर्क फ्रंट की बात
करें तो दीपिका पादुकोण जल्द शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। यह
फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। इसके अलावा ऋतिक की फाइटर और प्रभास की प्रोजेक्ट
के में भी अभिनेत्री लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस इसी
साल 23 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। अगले साल रणवीर फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम
कहानी में आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।