रोहित वर्मा ने खोले राज़, 8 साल की उम्र मे करीबी ने साड़ी पहनाकर किया घिनोना काम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रोहित वर्मा ने खोले राज़, 8 साल की उम्र मे करीबी ने साड़ी पहनाकर किया घिनोना काम

फेमस फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किये है। उन्होंने बताया कि

फेमस फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा इन दिनों कॉन्ट्रोवर्सीज में घिरे हुए है। वही अब उनका एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। रोहित वर्मा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किये है। रोहित वर्मा ने अपनी जिंदगी से जुड़े गहरे राज खोल डाले है। उन्होंने बताया कि कैसे बचपन में उनके करीबी ने उनका 3-4 साल तक यौन शोषण किया था। उन्होंने खुद पर लगे कास्टिंग काउच के आरोप पर भी बात की। साथ ही बताया कि कैसे प्रॉस्टिट्यूशन के जरिये पैसे कमाकर उन्होंने डिजाइनिंग का सामान खरीदा था। 
1662379223 ssssssssss
रोहित वर्मा से पूछा गया कि वह मेल ऐक्टर्स के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। क्या वे लोग खुलकर बोलते हैं कि वे गे हैं या बाई सेक्शुअल हैं? इस पर रोहित ने जवाब दिया, ‘मैं मानता हूं कि हर कोई बाई सेक्शुअल है। कोई स्ट्रेट नहीं है। कुछ लोग इस बारे में खुलकर बोलते हैं, कुछ खुलकर नहीं बोलते। मैं रिलेशनशिप्स में रहा हूं, मैं इससे इनकार नहीं करूंगा। कुछ लोग छिपकर करते हैं। मैंने खुलकर बोलने की बड़ी कीमत चुकाई है।’ 
1662379237 0521 rohit verma
रोहित ने बताया कि कई बड़े स्टार्स के साथ उनके महीने रिलेशनशिप्स रहे हैं। वे लिवइन में रहे हैं। रोहित ने एक किस्सा बताया कि वह एक ऐक्टर के साथ रिलेशन में थे। दोनों साथ रहते थे। उन्हें अचानक से ज्यादा काम मिलने लगा तो वह सामान पैक करके जाने लगे। रोहित ने पूछा कि कहां जा रहे हो? तो कई बहाने बता दिए। इस पर रोहित बोले, क्या तुम्हारे अंदर इमोशंस नहीं हैं, मैंने तुम्हारे अंडरवेअर्स तक धोए हैं। उस इंसान ने जवाब दिया कि तुमने मेरे अंडरवेअर धोए हैं, इसमें क्या बड़ी बात है, मैंने भी तो तुम्हें बेड में अच्छा वक्त दिया है।
1662379332 111
रोहित ने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के लिए करवाचौथ का व्रत तक रख चुके है। रोहित ने अपने ऊपर लगे कास्टिंग काउच के आरोप पर भी बात की। रोहित बोले मेरी मां रोई तो मैंने साहिल चौधरी की चैट सोशल मीडिया पर डाल दी और डिफेमेशन का केस कर दिया। रोहित ने कहा कि यहां कोई जबरदस्ती नहीं करता। अगर मैं जबरदस्ती करूं तो क्या वह मुझे झापड़ नहीं मार सकता था।
1662379260 rohit verma supports nisha rawal
रोहित ने अपने प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट में इन्वॉल्व होने के बारे में भी बताया। रोहित ने बताया कि वह बहुत अच्छी फैमिली से थे। घरवाले पुराने विचारों के हैं। बताया कि बचपन में उनका रेप भी हुआ था। रोहित ने बताया कि उनके सगे अंकल ने उनका रेप किया, उस वक्त वह 8 साल के थे। वह उन्हें साड़ी पहनाते थे, शरीर पर गरम वैक्स डालते थे और भी भयानक आपत्तिजनक हरकतें करते थे। यह सब 3-4 साल चला। वह डर की वजह से अपने पेरेंट्स को बता नहीं पाए। 
1662379272 daisy shah during fittings with designer rohit verma8
रोहित ने बताया कि जब वह मुंबई आए तो उन्हें पैसे की जरूरत थी। ताज के पास वह थोड़े लड़कियों जैसे कपड़े पहनकर घूमते थे। एक-दो बार उन्हें लोग ले गए। इससे रोहित को जो पैसे मिले उससे उन्होंने डिजाइनिंग का सामान खरीदा था। रोहित ने बताया कि उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है क्योंकि वह ऐसा करना चाहते थे तो किया था, किसी ने फोर्स नहीं किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।