OMG : कभी इस नामी एक्ट्रेस के कपड़े प्रेस किया करते थे डायरेक्टर रोहित शेट्टी! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

OMG : कभी इस नामी एक्ट्रेस के कपड़े प्रेस किया करते थे डायरेक्टर रोहित शेट्टी!

NULL

जैसा कि आप जानते ही है हर इंसान की सफलता के पीछे उसके संघर्ष जुड़ी एक कहानी होती है। उस ही तरह आज हम आपको रोहित शेट्टी की एक ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे है जो शायद आज से पहले आपको नहीं पता होगी। जी हां, रोहित शेट्टी की इस कहानी के बारे में उन्होंने खुद बताया है।

rohit shetty

‘सिंघम’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले ‘टफ’ डायरेक्टर रोहित एक्ट्रेस तब्बू की साड़ियां प्रेस किया करते थे। जी हां, रोहित ने यह बात टीवी कार्यक्रम के दौरान साझा की है। दरअसल, एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक रोहित शेट्टी ने रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ के दौरान बताया कि 1995 में बनी फिल्म ‘हकीकत’ में तब्बू की साड़ियां प्रेस करते थे।

rohit_tabu

यही नहीं, रोहित ने आगे बताया कि कई फिल्मों में काजोल के मेकअप का टचअप करने और उनके स्पॉटब्वॉय के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसी के साथ रोहित अजय देवगन की कई फिल्मों में जैसे ‘फूल और कांटे’, ‘सुहाग’, ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘राजू चाचा’ जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

rohit-shetty

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए रोहित शेट्टी ने बताया कि जब वह फिल्म ‘हकीकत’ के सेट पर स्पॉटब्वॉय थे, तब वह तब्बू की साड़ियां प्रेस करने का काम करते थे। आपको बता दें कि वर्तमान में उनकी गिनती बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में होती है। रोहित ने शो के दौरान बताया है कि वो दूसरे काम करने वाले लोगों की बहुत इज्जत करते हैं।

Rohit shetty

रोहित का मानना है कि जब आप अच्छे लेवल पर पहुंच जाते हो, तब भी आपको सबकी इज्जत करनी चाहिए और यही बात एक इंसान को अच्छा इंसान बनाता है। रोहित ने आगे बताया कि स्पॉटब्वॉय के तौर पर उन्होंने बहुत मेहनत की है, इसलिए अपनी फिल्म के सेट पर वह स्टार से लेकर स्पॉटब्वॉय तक, सबका बहुत ध्यान रखते हैं।

rohit shetty

बताते चले कि बतौर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने वर्ष 2003 में पहली फिल्म ‘जमीन’ बनायी थी। फिलहाल रोहित फिल्म ‘सिम्बा’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है।

rohit_ranvir

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।