Rocking Star Yash ने पोस्ट की फैमिली संग तस्वीर, एक्टर के लुक पर अटकी सबकी निगाहें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Rocking Star Yash ने पोस्ट की फैमिली संग तस्वीर, एक्टर के लुक पर अटकी सबकी निगाहें

KGF स्टार यश के बॉलीवुड डेब्यू की खबरों इन दिनों चर्चा में है। बता दें कि यश के

KGF स्टार यश के बॉलीवुड डेब्यू की खबरों इन दिनों चर्चा में है। बता दें
कि यश के फैन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि बाहरी देशों में भी है। केजीएफ फिल्म से
एक्टर रातों रात सबके पसंदीदा स्टार बन चुके है। एक्टर की एक झलक के लिए लोग
परेशान रहते है। यश ने अभी तक अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है। एक्टर को बड़े
पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेकरार है। लेकिन अब यश ने अपने सोशल मीडिया
प्लेटफार्म पर फैंस को अपनी एक झलक दिखाई है।

1667202413 yash twitter thenameisyash

पैन इंडिया स्टार यश सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते है। एक्टर किसी खास मौके
पर ही पोस्ट करते हुए दिखाई देते है। एक्टर की पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी
होती है। हाल ही में यश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया
है। इन तस्वीरों में वो अपने फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं।

1667202436 yash radhika family photos

यश ने इन तस्वीरों को अपने बेटे यथर्व के जन्मदिन के मौके पर पोस्ट की है। इन
तस्वीरों को पोस्ट कर यश ने अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई खास अंदाज में दी है।
बता दें कि यश ने कन्नड़ एक्ट्रेस और कोस्टार राधिका पंडित संग शादी की है। दोनों के
दो बच्चे भी है। दोनों आज अपने बेटे
यथर्व का तीसरा जन्मदिन मना रहे हैं।

1667202574 yash family photos

इस खास मौके पर एक्टर ने पोस्ट
शेयर कर कैप्शन में लिखा कि,
हैप्पी बर्थडे माय बॉय.. दुनिया की आंखों से
आंख मिलाकर देखें।
वहीं, राधिका ने भी बेटे को विश करते हुए पोस्ट
किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि
मेरे प्यारे बच्चे, आप हमेशा मेरे दिल में रहोगे,
लव यू यथर्व, मेरे अनमोल, जन्मदिन मुबारक हो बेबी।

वहीं, फैंस की नजर यश के हेयर स्टाइल पर जा अटकी है। दरअसल में यश इन तस्वीरों
में एक अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं। वो बालों में फ्रेंच ब्रेड्स किए दिखाई दे
रहे हैं। इसके साथ ही वो चोटी में भी नजर आ रहे हैं।

1667202764 bollywood makers approached kgf hero yash for brahmastra sequel  

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो डायरेक्टर नार्थन के साथ उनके अगले प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। हालांकि
दोनों की तरफ से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ ही कुछ
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यश को ब्रह्मास्त्र 2 और कर्ण के लिए अप्रोच किया गया
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।