बिहार के फैंस की सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि,एक्टर के नाम पर रखा गया ये ऐतिहासिक चौराहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बिहार के फैंस की सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि,एक्टर के नाम पर रखा गया ये ऐतिहासिक चौराहा

बॉलीवुड के चमकते सितारों में से एक थे दिवगंत सुशांत सिंह राजपूत,जो आज हमारे बीच में नहीं है।

बॉलीवुड के चमकते सितारों में से एक थे दिवगंत सुशांत सिंह राजपूत,जो आज हमारे बीच में नहीं है। जी हां एक्टर ने पिछले महीने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जहां एक और एक्टर की यूं अचानक मौत से सभी लोग परेशान और हैरान है तो वहीं सुशांत के चाहने वाले उनकी यादें हमेशा के लिए सहेजने के लिए रोज कुछ नया काम कर रहे हैं।
1594456508 9
दरअसल ये नया काम कुछ और नहीं बल्कि बिहार के पूर्णिया नगर निगम प्रशासन ने भी उनका नाम अमर करने के लिए एक अनोखा काम किया है। इसके लिए नगर निगम ने शहर के प्राचीन और ऐतिहासिक फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक कर दिया है। 
1594456344 8
साथ ही मधुबनी चौक से माता स्थान चौक तक बनी नवनिर्मित सड़क का नाम सुशांत सिंह राजपूत पथ किया गया है। इसका उद्घाटन खुद नगर निगम की मेयर सविता देवी ने किया। गौरतलब है कि फोर्ड कंपनी चौक पूर्णिया शहर का काफी फेमस चौक रहा है। अब यह चौक सुशांत सिंह राजपूत चौक के नाम से जाना जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों और एक्टर के फैन्स ने भी सुशांत सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया। साथ ही सीबीआई जांच की मांग की है। याद दिला दें कि एक्टर कि पिछले महीने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत की मौत Asphyxia की वजह से हुई है, जिसका मतलब होता है शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाना है।
1594456593 10
वैसे एक्टर की रिपोर्ट में यह भी बताया हुआ है कि सुशांत के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट नहीं पाई गई थी,जबकि उनके नाखून भी बिलकुल साफ थे। वहीं  विसरा रिपोर्ट में भी किसी तरह का संदिग्ध पदार्थ उनके शरीर से नहीं मिला है। अब पुलिस उनकी सही तरह से जांच करने में जुटी हुई है और इस मामले में मुंबई पुलिस ने 33 से अधिक लोगों से पूछताछ की है और जांच अब भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।