रितेश देशमुख ने जेनेलिया डिसूजा के लिए विदेशी सड़कों पर गाया ये खूबसूरत गाना, वीडियो वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रितेश देशमुख ने जेनेलिया डिसूजा के लिए विदेशी सड़कों पर गाया ये खूबसूरत गाना, वीडियो वायरल

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और क्यूट कपल में से एक हैं। फ़िल्में हो

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और क्यूट कपल में से एक हैं। फ़िल्में हो या निजी जीवन, इन दोनों की प्यार भरी केमिस्ट्री को हमेशा पसंद किया गया है। इन दिनों ये कपल यूरोप में अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं और कपल्स गोल की शानदार तस्वीर पेश कर रहे है। 
1576484579 71963348 1564405063702385 4342243149604218373 n
रितेश और जेनेलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और अपनी हर अपडेट को समय समय पर फैंस के साथ शेयर करते रहते है। बीते दिनों दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के जन्मदिन पर रितेश ने उनके लिए एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया था जो काफी वायरल हुआ था। 
1576484586 50041803 1169426909885644 5433716816781021391 n
अब जेनेलिया ने एक वीडियो फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमे रितेश देशमुख बॉलीवुड के एक  एक पुराने क्लासिक नंबर को गाते हुए दिखाई दे रहे है। 
1576484593 70606535 201694234174429 2012584027472649437 n
वीडियो में, जेनेलिया भी दिखाई देती है और उससे पूछती है, ‘सच ?’। जेनेलिया ने अपने कैप्शन के माध्यम से यह बताया कि रितेश के इस ख़ास गाने को हर शहर में गाएंगे जहां- जहां वो विजिट करेंगे। 
1576484608 26872262 1770272033004529 3708568788237549568 n
 
जेनेलिया ने अपने कैप्शन में लिखा है , ‘ रितेश ने मेरे लिए बेलग्रेड / सर्बिया में ये गाना गाय है , अब उन्हें बस इतना करना है कि वह हर उस शहर में यह गाना गाएंगे , जहां- जहां हम जायेंगे। फैंस कमैंट्स में लिख रहे है कि रितेश जेनेलिया को निराश नहीं करेंगे। 

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रितेश पिछली बार मल्टी-स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में दिखाई दिए थे और फिल्म मरजावां में उन्होंने एक बौने विलेन का किरदार निभाया था जबकि जेनेलिया जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने की योजना बना रही हैं।
1576484616 67836799 872245736479665 8383630696845716780 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।