ऋषि कपूर और नीतू कपूर के भारत लौटने में हो सकती है देरी, इलाज में लगेगा समय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ऋषि कपूर और नीतू कपूर के भारत लौटने में हो सकती है देरी, इलाज में लगेगा समय

हाल ही में खबर आयी है कि अभिनेता ऋषि कपूर ने इस महीने भारत लौटने की अपनी किसी

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के माता पिता यानि ऋषि कपूर और नीतू कपूर इन दिनों अमेरिका के न्यूयार्क में है जहाँ अभिनेता ऋषि कपूर का इलाज चल रहा है। बीते दिनों ये खबर आयी थी की ऋषि कपूर जल्द ही भारत वापस आने वाले है जिससे उनके फैंस के चेहरे पर लहर दौड़ गयी थी।

ऋषि कपूर

लेकिन अब लगता है शायद फैंस को उनकी वापसी के लिए अभी करना पड़ सकता है क्योंकि हाल ही में खबर आयी है कि अभिनेता ऋषि कपूर ने इस महीने भारत लौटने की अपनी किसी भी योजना की बात को सिरे से नकार दिया है।

ऋषि कपूर

अटकलें लगाई जा रही थीं कि अस्वस्थ अभिनेता ऋषि कपूर अमेरिका में अपना उपचार कराने के बाद भारत लौट सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि ने अपने एक दोस्त को बताया था कि वह मार्च के अंत तक भारत लौट सकते हैं।

ऋषि कपूर

हालांकि जब अमेरिका में उनसे संपर्क किया गया तो, ऋषि ने निकट भविष्य में भारत लौटने की किसी भी योजना को सिरे से नकार दिया। स्वास्थ्य के बारे में पूछ जाने पर अभिनेता ने कहा कि उपचार के बाद वह ठीक हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुधरने की प्रक्रिया में थोड़ा वक्त लग रहा है।

ऋषि कपूर

इंस्टाग्राम पर पोस्ट देखने के लिए क्लिक करेंhttps://www.instagram.com/p/But6w8KAkmF/

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करने के साथ ऋषि की ताजा सेहत फैन्स के साथ शेयर की और इस पोस्ट में वो ऋषि कपूर के बालों का मजाक उडाती भी नजर आई।

ऋषि कपूर

कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा, ऋषि कपूर घर लौटने के लिए आतुर और उत्सुक हैं। उन्हें बेटे की शादी (रणबीर कपूर कथित तौर पर आलिया भट्ट से शादी के लिए तैयार हैं) की योजना बनानी है। इसके लिए वह दिन गिन रहे हैं।

ऋषि कपूर

सूत्र के मुताबिक, ऋषि अभी लौटने की स्थिति में नहीं हैं। उनका उपचार धीरे-धीरे चल रहा है। आशा है कि वह कुछ महीनों में घर लौटेंगे। लेकिन इस महीने के अंत में तो बिल्कुल नहीं।

ऋषि कपूर

पिछले साल सितंबर में, ऋषि कपूर ने ट्वीट करके कहा था कि उन्होंने इलाज के लिए अमेरिका में काम करने के लिए काम और सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है।पिछले छह महीनों में, बच्चों रणबीर और रिद्धिमा के लगातार दौरे के अलावा, ऋषि और नीतू के पास आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, अनुपम खेर और आलिया भट्ट मिलने के लिए पहुंचे थे।

पहली बार सैफ और करीना के साथ अपने गाँव पटौदी पहुंचा तैमूर, झलक पाने दौड़ा गाँव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।