Birthday Special: ऋषि कपूर के जन्मदिन के दिन Out हुआ उनकी आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का फर्स्ट लुक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Birthday Special: ऋषि कपूर के जन्मदिन के दिन out हुआ उनकी आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ का फर्स्ट लुक

बॉलीवुड के स्वर्गीय दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज यानी 4 सितंबर 2021 को 69वां जन्मदिन है। बेशक

बॉलीवुड के स्वर्गीय दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज यानी 4 सितंबर 2021 को 69वां जन्मदिन है। बेशक अब ऋषि कपूर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए हो, लेकिन  उनकी एक फिल्म ऐसी है जो अभी तक रिलीज नहीं हुई है। एक्टर की ये आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ है। उनके बर्थडे के दिन इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।
1630747988 12
बता दें, इस फिल्म के पूरा होने से पहले ही ऋषि कपूर अपनी जिंदगी की जंग हार गए। जिसके बाद बाकी का उनका किरदार परेश रावल ने अदा किया। इस कारण ऋषि कपूर के अलावा इस फर्स्ट लुक में परेश रावल भी दिखाई दे रहे हैं। 
1630747994 11
वहीं फिल्म इस फिल्म में जूही चावला भी एक अहम किरदार में दिखाई देंगी। इस फिल्म के पोस्टर को ऋषि कपूर के बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

ऐसी है फिल्म की कहानी…
 
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो हितेश भाटिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ की कहानी एक 60 साल के बुजुर्ग के चारों तरफ घूमती है जिसे लोगों का खूब प्यार मिलता है।  
1630748408 14
फिल्म को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, हनी त्रेहन, अभिषेक चौबे ने प्रड्यूस किया है। वैसे अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट कोई फिक्स नहीं हुई है। अब निश्चित तौर पर ऋषि कपूर के चाहने वालों को इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।