ऋषि कपूर की खूबसूरत बेटी लाइमलाइट से रहती है दूर, पर बिसनेस की दुनिया में है खूब नाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ऋषि कपूर की खूबसूरत बेटी लाइमलाइट से रहती है दूर, पर बिसनेस की दुनिया में है खूब नाम

NULL

बॉलीवुड के नामी अभिनेता रहे ऋषि कपूर अब भी चर्चाओं में बने रहते है कभी ये अपने ट्वीट को लेकर सुर्ख़ियों में आते है कभी अपने बेबाक बयानों को लेकर पर आज हम चर्चा कर रहे है ऋषि कपूर की बेटी के बारे में जो लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती है।

riddhima kapoorज्यादातर लोगों ने ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर के बारे में ही सुना है पर आपको बता दें की रणबीर कपूर की एक खूबसूरत बेटी भी है पर ये फिल्म इंडस्ट्री से कोसों दूर है।

riddhima kapoorकपूर खानदान को अभिनय विरासत में मिला है और इस खानदान से एक से बढकर एक सितारे बॉलीवुड में आए है पर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर को अभिनय से कभी लगाव ही नहीं रहा। आईये जानते है क्या करती है रिद्धिमा कपूर।

riddhima kapoorरिद्धिमा कपूर का जन्म 15 सितंबर 1980 को हुआ था। नीतू कपूर ने रणबीर से पहले रिद्धिमा को जन्म दिया था। रिद्धिमा रणबीर कपूर की बड़ी बहन हैं। रिद्धिमा कपूर को बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री में आने का कोई शौक नहीं था।

riddhima kapoorउनको शुरू से ही ज्वेलरी डिजाइनिंग का शौक रहा और उन्होंने इस फील्ड में ही नाम कमाया। ज्वेलरी डिजाइनिंग उनका शुरू से ही पैशन रहा और वह उसी को फॉलो करती हैं। वह कई बड़े अवार्ड्स भी अपने नाम कर चुकी हैं।

riddhima kapoorरिद्धिमा ने 25 जनवरी 2006 में शादी कर ली थी। उन्होंने अपने पुराने दोस्त और दिल्ली के सबसे मशहूर बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी रचाई। उनकी एक प्यारी बेटी भी है। अपने भाई अभिनेता रणबीर से भी इनकी खुद जमती है ।

riddhima kapoorपरिवार में व्यस्त रहने के बाद भी रिद्धिमा का अपने काम को लेकर पैशन कम नहीं हुआ और आज रिद्धिमा कपूर का नाम दुनिया के बेस्ट ज्वेलरी डिज़ाइनर्स में से एक है। उन्होंने ‘R’ नाम से खुद का ज्वेलरी ब्रांड भी बनाया है। कुछ समय पहले तक रिद्धिमा का नाम दिल्ली के टॉप 25 बिसनेस ब्रांड्स में गिना जाता था पर अब भी इनकी शोहरत कम नहीं है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।