रिहाना के बॉयफ्रेंड Asap Rocky एयरपोर्ट से हुए गिरफ्तार, आखिर क्या है पूरा मामला ? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रिहाना के बॉयफ्रेंड Asap Rocky एयरपोर्ट से हुए गिरफ्तार, आखिर क्या है पूरा मामला ?

हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी के चलते लाइमलाइट में है। लेकिन अब खबर आई है

हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी के चलते लाइमलाइट में है। वो पहली बार मां बनने वाली है। ऐसे में वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ अक्सर स्पॉट जाती है। लेकिन अब खबर आई है कि रिहाना के बॉयफ्रेंड मुश्किल में फंस गए है। जिसके बाद अब पॉपस्टार रिहाना की जिंदगी में भी बड़ी मुसीबत आ गई है। 
दरअसल, रिहाना के बॉयफ्रेंड रैपर रॉकी को लॉस एंजिल्स के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को Asap Rocky का नवंबर 2021 में हुए एक हमले में शामिल होने का शक है। इसी शक के चलते उन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बता दे, Asap Rocky रिहाना के साथ छुट्टियां मनाकर बारबाडोस से वापस लॉस एंजिल्स आए थे, जहां उन्हें पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
1650525875 asap rocky arrested
लॉस एंजिल्स पुलिस ने इस मामले से जुड़ी एक प्रेस रिलीज जारी की है। इस प्रेस रिलीज में Asap Rocky पर नवंबर 2021 में एक शख्स के ऊपर खतरनाक हथियार से हमला करने आरोप लगाया गया है। इस घटना के बाद इंटरनेशनल मीडिया और रिहाना के फैंस के बीच हंगामा मच गया है। रिहाना के फैंस को अब रिहाना की सेहत की चिंता हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर इस घटना पर रिएक्ट कर रहे हैं। 
1650525925 asap rocky 2022 billboard 1548
बता दें कि Asap Rocky का असली नाम रकीम मेयर्स है। उन पर आरोप है कि 6 नवंबर को विस्टा डेल मार और सेल्मा एवेन्यू के बीच 10 बजकर 15 मिनट पर गोली चलाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित जो गोली से बच गया उसने पुलिस को बताया कि रॉकी ने दो लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला किया था। पीड़ित ने बताया कि रॉकी ने उन पर चार बार गोली चलाई जिसमें से एक गोली उनके बाएं हाथ में लगी थी। शख्स के इन आरोपों के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई थी लेकिन इसे कभी सार्वजनिक नहीं किया गया।
1650525939 rihanna e1650479640381
अब रिहाना की बात करें तो, वह प्रेग्नेंट हैं। रिहाना और Asap Rocky जल्द ही पहले बच्चे के माता-पिता बनने की तैयारी कर रहे थे। कुछ दिनों पहले दोनों के अलग होने की खबरें भी आई थी लेकिन बाद में दोनों की साथ में तस्वीर ने इन अफवाहों को ख़ारिज कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।