Met Gala 2022 में हर कोई पॉपस्टार रिहाना को देखने के लिए बेताब था, लेकिन इस बार वो इस ग्लोबल इवेंट का हिस्सा नहीं थी। वो फैशन की सबसे बड़ी रात में नज़र नहीं आई। दरअसल, रिहाना प्रेग्नेंट है और जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड Asap Rocky के साथ अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाली है। शायद यही कारण था कि इस सबसे बड़े फैशन इवेंट में वो अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं कर पाई।
हालांकि, Met Gala में उनकी मौजूदगी फिर भी दिखाई दी। वो भले ही इवेंट में न पहुंची हो लेकिन अब उन्होंने अपना Met Gala 2022 से एक ख़ास वीडियो शेयर किया है। अब आप भी सोच रहे होंगे जब वो वहां गई ही नहीं तो वीडियो कैसा? तो ये तो आप बस इस वीडियो को देखकर ही समझ पाएंगे जो रिहाना ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दरअसल, मामला ऐसा है कि मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट ने रिहाना को एक स्पेशल ट्रिब्यूट दी और उनके सम्मान में एक मॉर्बल का स्टैचू बनाया जो हूबहू रिहाना की तरह ही दिखाई दिया। इस स्टैचू में वो अपनी बेबी बंप के साथ दिखाई दी साथ ही उनकी फ्लोरल ड्रेस का डिज़ाइन भी स्टैचू पर देखने को मिला जो बेहद ही खूबसूरत था।
अब इस वीडियो को शेयर करते हुए रिहाना ने इस ट्रिब्यूट के लिए शुक्रिया अदा किया है। वही फैंस भी इस वीडियो से अब अपने नज़रे नहीं हटा पा रहे। आपको बता दे, कुछ दिनों पहले रिहाना को A$AP रॉकी के साथ देखा गया, जहां सिंगर की बेबी शावर सेरेमनी हुई थी। रॉकी के जेल से छूटने के बाद पहली बार दोनों ने बाहर कदम रखा था।