दूसरी बार मां बनने वाली हैं पॉप सिंगर Rihanna, लाइव शो में अचानक दिखाई बेबी बंप की झलक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दूसरी बार मां बनने वाली हैं पॉप सिंगर Rihanna, लाइव शो में अचानक दिखाई बेबी बंप की झलक

अमेरिकी सिंगर रिहाना दूसरी बार प्रग्नेंट हैं। हाल ही में स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान रिहाना ने स्टेज पर

हॉलीवुड की पॉपुलर पॉप सिंगर रिहाना अपने म्यूजिक के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं। ना सिर्फ विदेशों में बल्कि भारत में भी रिहाना की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। रिहाना का हर सॉन्ग लोगों को अपना दीवाना बना देता है। एक बार फिर साल 2023 में सुपर बाउल में अपने हाफ़टाइम परफॉर्मेंस से म्यूजिक इंडस्ट्री में तूफान ला दिया है।
1676280152 319500081 1540440203129452 7070800863350389380 n
रिहाना के इस हाफ़टाइम परफॉर्मेंस के लिए फैंस सांस रोककर इंतजार कर रहे थे और अब सिंगर का ये सुपर बाउल हाफ़टाइम परफॉर्मेंस सुर्खियां बटोर रहा है। रिहाना की शानदार परफॉर्मेंस के अलावा एक रिजन और है जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और ग्रैमी विनर ने अपने शो के साथ ही सभी के साथ एक गुडन्यूज भी शेयर की।
1676280170 320304395 1211660219756126 5194664539619795618 n
लगभग 9 महीने पहले रिहाना ने अपने बॉयफ्रेंड A$AP रॉकी संग अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। वहीं, अब लगता है कि पॉप सिंगर अपने परिवार को बढ़ाने के लिए तैयार हैं। रिहाना के सुपर बाउल में अपने हाफ़टाइम परफॉर्मेंस के बाद से ऐसी खबरें सामने आई थीं कि रिहाना एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। वहीं अब सिंगर की प्रेग्नेंसी की बात कंफर्म हो गई है।

रिहाना के हाफ़टाइम परफॉर्मेंस का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो रेड कलर के कोट और मैचिंग कलर के जंपसूट पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर परफॉर्मेंस के दौरान पहले अपने पेट को रब करती है और फिर अपने ड्रेस की ज़िप को ओपन छोड़ते हुए अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
1676280195 330830420 235625812225606 4355254375532181046 n
1676280207 330505763 923382095561280 4743053940464539250 n
रिहाना के ऐसे करने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिहाना के एक रिप्रेजेंटेटिव ने रविवार रात कंफर्म कर दिया है कि सिंगर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। रिहाना ने साल 2022 में बेटे को जन्म दिया है और अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी सिंगर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।