हाथ में स्क्रिप्ट लेकर 2 साल बाद काम पर लौटी रिया चक्रवर्ती, बोली सूरज हमेशा चमकता रहता है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हाथ में स्क्रिप्ट लेकर 2 साल बाद काम पर लौटी रिया चक्रवर्ती, बोली सूरज हमेशा चमकता रहता है

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में बुरी तरह फंसने वाली उनकी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में बुरी तरह फंसने वाली उनकी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी हैट्रेड और सोशल मीडिया ट्रॉल्लिंग का सामना कर चुकी है। उन्हें ड्रग्स केस में जेल तक की हवा कहानी पड़ी थी। वही सुशांत के फैंस ने रिया को ही उनकी मौत का कसूरवार ठैराया था। साथ ही एक्टर के घरवालों ने भी एक्ट्रेस के खिलाफ खुलकर कई बाते कही थी। इन सबका असर कही न कही उनकी पर्सनल लाइफ के साथ- साथ उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर देखने को मिला।
1644660839 last week rhea chakraborty had also requested to initiate a cbi probe into sushant singh rajputs death
 
रिया चक्रवर्ती के लिए बीता कुछ समय मुश्किलों भरा रहा है। लेकिन रिया अब फिर से नार्मल लाइफ की ओर लौट रही हैं। करीब 2 साल बाद वह वापस काम पर लौटी हैं। अब उन्होंने खुद फैंस को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 2 साल बाद उनका एक शूट है जिसका अब रिया ने एक वीडियो भी शेयर किया है। वह एक रेडियो चैनल के स्टूडियो में हैं। उनके हाथ में स्क्रिप्ट है और वह अपनी आवाज रिकॉर्ड कर रही हैं।

वीडियो के साथ रिया ने कैप्शन में लिखा- ‘कल, मैं 2 साल बाद काम पर गई। मेरे कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लागों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कुछ भी हो जाए सूरज हमेशा चमकता रहता है। कभी हार मत मानो।’

1644661049 rhea 1640949692560 1640949709340
 
रिया के पोस्ट पर उनकी करीबी दोस्त शिबानी दांडेकर से लेकर मल्लिका दुआ ने उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने के लिए कहा। वही फैंस भी उन्हें मोटीवेट करते दिखाई दे रहे है। तो कुछ उनसे ये भी पूछ रहे है की क्या उनका कोई गाना आने वाला है। कुछ लोगो का ये भी कहना है कि वो खुश रहना डिजर्व करती है। आपको याद दिला दे, रिया आखिरी बार फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थीं। इसकी शूटिंग 2019 में हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, रघुबीर यादव और अन्नू कपूर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।