रिया के वकील ने किया खुलासा, बताई 8 जून को एक्ट्रेस के सुशांत सिंह को अकेला छोड़ कर चले जाने के पीछे की वजह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रिया के वकील ने किया खुलासा, बताई 8 जून को एक्ट्रेस के सुशांत सिंह को अकेला छोड़ कर चले जाने के पीछे की वजह

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब रिया चक्रवर्ती को चारों और से घेर लिया गया है।

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब रिया चक्रवर्ती को चारों और से घेर लिया गया है। यूं तो  सुशांत और रिया लंबे वक्त से साथ रह रहे थे,लेकिन सुशांत की मौत के सिर्फ छह दिन पहले यानी आठ जून को ही रिया अपने वापस आई थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया कि दोनों के बीच अनबन हुई जिसके बाद सुशांत ने रिया को अपने घर चले जाने के लिए कह दिया।
1597742373 15
वैसे खबरें थीं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था जिसके बाद सुशांत ने रिया को अपने घर वापस चले जाने के लिए कहा। वहीं अब इस पूरे किस्से पर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने बताया कि आखिर क्यों रिया अपने बॉयफ्रेंड सुशांत का घर छोड़ने को मजबूर हुई।
1597742357 14
रिया के वकील ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि आठ जून को भी रिया, सुशांत को अकेले छोड़कर जाना नहीं चाहती थीं मगर सुशांत ने उनसे वहां से चले जाने के लिए बोला। इतना ही नहीं सुशांत ने तो अपने परिवार को मिलने के लिए कई बार फोन भी किया किया था।
1597742112 13
रिया के वकील के मुताबिक सुशांत के फोन के कुछ दिनों बाद उनके परिवार ने जवाब दिया और बाद में उनकी बहन मीतू उनके साथ रहने के लिए आयी। इस बीच रिया की मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी और वो एंजाइटी और पैनिक अटैक से गुजर रही थीं। साथ ही सुशांत के अजीबोगरीब व्यवहार और अचानक इस तरह के बदलाव ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थी।
1597742130 12
आगे वकील ने बताया कि अभिनेता अपनी फैमिली को फोन कर रहे थे और उन्हें मुंबई से बाहर जाने के अपने फैसले के बारे में बता रहे थे साथ ही उनसे मिलने आने का अनुरोध कर रहे थे। सुशांत के कई दिनों तक फोन करने और रोने के बाद, उनकी बहन मीतू 8जून, 2020 को उनके साथ रहने के लिए तैयार हो गईं। जिसके बाद ही सुशांत ने रिया को उनके माता पिता के साथ रहने के लिए कहा। 
1597742213 1
 वैसे इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हल्ला बोला जा रहा है। वहीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति इस अपने भाई को न्याय दिलाने को लेकर कई सारे वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।