MTV Roadies 19 से Rhea Chakraborty का कमबैक देख भड़के सुशांत के फैंस, कहा- ये सीजन सुपर फ्लॉप रहेगा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

MTV Roadies 19 से Rhea Chakraborty का कमबैक देख भड़के सुशांत के फैंस, कहा- ये सीजन सुपर फ्लॉप रहेगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती छोटे पर्दे पर कमबैक करने के लिए एकदम तैयार हैं। वो एमटीवी के पॉपुलर

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सबसे ज्यादा लाइमलाइट में आया है। रिया को सुशांत की मौत के बाद लंबे टाइम तक सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इतने टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहने वाली रिया चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
1681122676 319716359 2103062916570823 2430437764487498031 n
बतौर वीजे अपने करियर की शुरुआत करने वाली रिया चक्रवर्ती काफी टाइम से छोटे पर्दे से दूर हैं। जहां लोगों को ये लग रहा था कि रिया का एक्टिंग करियर खत्म हो गया है उनको चुनौती देते हुए अब एक्ट्रेस अपने धांसू कमबैक के लिए तैयार हैं। जी हां रिया चक्रवर्ती एमटीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो रोडीज के सीजन 19 में बतौर गेम लीडर के तौर पर नजर आने वाली हैं।
1681122689 336328521 766876234653297 609592563961002047 n
रोडीज के सीजन 19 को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी बज बना हुआ है। इस बार शो में प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी गेम लीडर के तौर पर दिखने वाले हैं। अब इन दोनों के बाद शो के तीसरे गेम लीडर के तौर पर रिया की एंट्री हो गई है। मेकर्स ने रिया चक्रवर्ती का प्रोमो वीडियो भी शेयर दिया है।

इस प्रोमो वीडियो में रिया चक्रवर्ती धमाकेदार एंट्री करती दिखाई दे रही हैं। खास बात ये है कि 3 साल बाद टीवी पर वापसी करने वाली रिया काफी बेखौफ नजर आ रही है। प्रोमो में रिया हेटर्स को चैलेंज देते हुए कह रही हैं कि आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी। डर जाऊंगी… डरने की बारी किसी और की है। मिलते हैं… ऑडिशंस पर।
1681121971 whatsapp image 2023 04 10 at 15.47.52
1681121978 whatsapp image 2023 04 10 at 15.48.02
1681121986 whatsapp image 2023 04 10 at 15.48.13
1681121993 whatsapp image 2023 04 10 at 15.48.27
1681121999 whatsapp image 2023 04 10 at 15.48.40
1681122007 whatsapp image 2023 04 10 at 15.48.50
रिया चक्रवर्ती की रोडीज में एंट्री से जहां उनके चाहने वाले खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें रिया का रोडीज में आना बिल्कुल पसंद नहीं आया है और वो लोग इसे लेकर शो के मेकर्स को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि रोडीज को कंट्रोवर्सियल बनाने के लिए रिया को गैंग लीडर बनाया गया है। कुछ यूजर्स का कहना है कि रोडीज का ये सीजन फ्लॉप रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।