सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 2 साल बाद रिया चक्रवर्ती को फिर हुआ इश्क? इस लड़के को कर रही हैं डेट! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 2 साल बाद रिया चक्रवर्ती को फिर हुआ इश्क? इस लड़के को कर रही हैं डेट!

अब एक्ट्रेस की ज़िंदगी में लगता है खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती का रिश्ता बी- टाउन के सबसे चर्चित और कंट्रोवर्सिअल रिश्तों में से एक है। सुशांत की मौत के बाद से रिया और उनके रिश्ते पर कई सवाल उठे हैं। एक्ट्रेस को काफी कुछ सुनना और सहना पड़ा। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि सुशांत के जाने के बाद रिया की ज़िंदगी में एक भारी तूफान आया था। जहां सिर्फ बदनामी, ज़िल्लत और दर्द ही उनके हिस्सें में आया। 
1670478813 288147842 602609658023874 1439293707488808837 n
वही, अब एक्ट्रेस की ज़िंदगी में लगता है खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि रिया चक्रवर्ती आखिरकार अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ गई हैं। उन्हें एक बार फिर इश्क हो चला है। जी हां, एक बार फिर रिया चक्रवर्ती की लाइफ में प्यार की एंट्री हुई है। 
दरअसल, सुशांत की मौत के ढाई साल बाद अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि रिया चक्रवर्ती किसी लड़के को डेट रही हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो ये लड़का सलमान खान का कोई करीबी है और उसका उनकी फैमिली से एक बड़ा रिश्ता है। आपको बता दें, अब जिसके साथ रिया चक्रवर्ती का नाम जुड़ रहा है वो कोई और नहीं बल्कि सलमान की भाभी सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह हैं। 
1670478850 bunty sajdeh
मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि रिया इस वक़्त बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं। हालांकि वो फिलहाल अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहती हैं। आपको बता दें, बंटी स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बड़ी टेलेंट मैनेजमेंट फर्म के मालिक हैं। इतना ही नहीं रिया भी बंटी की क्लाइंट थीं। इसी वजह से सुशांत के निधन के बाद जब रिया से पूछताछ की जा रही थी तो बंटी को भी बुलाया गया था।
1670478874 858t522on1c51
कुछ रिपोर्ट्स का ये भी दावा हैं कि अब बंटी और रिया साथ में काफी खुश हैं। बंटी, रिया के सपोर्ट सिस्टम बन गए हैं और जब रिया के लिए चीज़े ठीक नहीं चल रही थी तब भी वो लगातार उनके साथ खड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।