बॉलीवुड को मोस्ट कंट्रोवर्सियल एक्ट्रेस कही जाने वाली रिया चक्रवर्ती का विवादों से पुराना नाता रहा हैं। सुशांत सिंह राजपूत के मौत की गुत्थी में फसी रिया अब सालों बाद एक बार फिर से इंडस्ट्री में कमबैक करती हुई दिखाई दे रही हैं। जहां एक्ट्रेस इन दिनों एमटीवी का फेमस रियलिटी शो रोडीज 19 में जज बनकर खूब सुर्खियां बटोरती हुई देखी जा रही हैं। इसी बिच अब रिया का एक बार फिर वो पुराना दर्द छलक उठा हैं। जिसपर एक्ट्रेस खुल कर बात करती हुई भी नजर आए हैं।
दरअसल एमटीवी रोडीज-कर्म या कांड में रिया चक्रवर्ती पॉजिटिविटी को लेकर बात करती नजर आई। रिया ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, ‘बहुत सारे लोग बहुत सी बातें कहेंगे। मुझ पर कई नामों का लेबल लगाया गया है और मेरे बारे में कई बातें कही गई हैं।
क्या मैं उन लेबलों को स्वीकार करूंगी? क्या मैं उसकी वजह से अपनी जिंदगी में रुकूंगी? बिलकुल भी नहीं, उन्हें जाने दो. कौन हैं वो। बता दें, रिया के शो का हिस्सा होने के बाद से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी नाराज हो गए थे। एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा था।
बता दे की हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के तीसरे डेथ एनिवर्सरी पर रिया सुशांत को याद करती दिखी थी। जहां इस दौरान एक्ट्रेस ने सुशांत के साथ अपने कुछ कोजी मोमेंट्स के वीडियो भी शेयर करती नजर आए थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल भी किया गया था। इसी के साथ रिया को रोडीज में भी देखकर फैंस काफी ज्यादा भड़क उठे थे।
‘एमटीवी रोडीज 19 कर्म या कांड’ 3 जून 2023 से एमटीवी और जियो सिनेमा पर हर शनिवार और रविवार शाम 7 बजे प्रसारित हो रहा है। इस सीजन का थीम ‘कर्म या कांड’ है। इस नए सीजन में गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला के अलावा रिया चक्रवर्ती भी गैंग लीडर हैं। वहीं सोनू सूद शो को होस्ट कर रहे हैं।