लालबाग के राजा गणपति उत्सव में रेमो डिसूजा ने ब्लड डोनेट किया, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लालबाग के राजा गणपति उत्सव में रेमो डिसूजा ने ब्लड डोनेट किया, फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

गणेश चतुर्थी का त्योहार महाराष्ट्र में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। गणेशोत्सव पर अपने घरों में बॉलीवुड

गणेश चतुर्थी का त्योहार महाराष्ट्र में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। गणेशोत्सव पर अपने घरों में बॉलीवुड के कई सितारे गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं। मुंबई के लालबाग में प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति उत्सव की धूम इस साल भी हमेशा की तरह है। 
1598344308 remo desuja
लालबाग में रक्तदान शिविर का गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान आयोजन होता है। इस रक्तदान शिविर में फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने हिस्सा लिया। इस पर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की है। 
1598344424 remo dusa
मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणपति उत्सव में सोमवार 24 अगस्त को फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा ने रक्तदान दिया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें रेमो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की और इस रक्तदान के बारे में बताया। लगातार फैंस  सोशल मीडिया पर उनकी जमकर सरहाना कर रहे हैं। 

रेमो ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, बप्पा ने हमेशा हम पर अपना आशीर्वाद बरसाया है। लालबागचा राजा गणपति उत्सव के दौरान रक्तदान और प्लाज्मा दान अभियान एक बहुत अच्छी पहल है। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि इसमें भाग ले सका। हालांकि किट भी रेमो ने साथ में दान की और उसके अंदर मास्क, हेड कवर, अल्कोहल वाइप्स, दस्ताने, शू कवर और सैनिटाइज हैं। 

दरअसल गणेश चतुर्थी का पर्व रेमो डिसूजा ने अपने घर पर भी मनाया। भगवान गणेश की मूर्ती को अपने घर पर रेमो डिसूजा ने स्थापित किया। उसके बाद उन्होंने बप्पा का विसर्जन पूजा के बाद अपने घर पर ही कर दिया। सोशल मीडिया पर इससे जूड़े कुछ वीडियो रेमो डिसूजा ने साझा किए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।