बॉलीवुड एक्ट्रेस Raveena Tandon को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पद्मा श्री से सम्मानित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड एक्ट्रेस Raveena Tandon को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया पद्मा श्री से सम्मानित

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन एक्टिंग के अलावा सोशल वर्कर है बता दे, रवीना चाइल्ड वेलफेयर, वूमेंस राइट और

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन एक्टिंग के अलावा सोशल वर्कर है बता दे, रवीना चाइल्ड वेलफेयर, वूमेंस राइट और एजुकेशन के मुद्दो को लेकर अपनी प्रेजेंस दिखाती रहती है। बता दे रवीना ‘रवीना टंडन फाउंडेशन’ की संस्थापक भी हैं, जो मुख्य धारा से वंचित बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा देने का काम करती है।
1680753898 327339801 207545505177334 7493549990609458822 n
वही हाल ही में एक्ट्रेस को पद्मा श्री अवार्ड से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। बता दे ये कार्यक्रम बीते दिन बुधवार को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में हुआ था, जिसमें रवीना को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया था।
1680753912 e4eddd68a02a1b18ba90d525af27defc1680706311028612 original
इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके इस अवॉर्ड का वीडियो भी सामने आया है जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक्ट्रेस रवीना टंडन को पद्मा श्री से सम्मानित करती नजर आ रही है। बता दे दिल्ली में आई रवीना इस अवॉर्ड को राष्ट्रपति से लेने ट्रेडिशनल लुक में पहुंची थी।
1680757316 fs9ydgvwcaqmz2f
बता दे एक्ट्रेस को ये अवॉर्ड इंडियन सिनेमा में योगदान और उनके परोपकारी काम के लिए दिया गया है। बता दे रवीना पिछले 3 दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है एक्ट्रेस ने 100 से ज्यादा फिल्मों में अपना जबरदस्त किरदार निभाया है।

वही सुपरहिट फिल्मों को अपने नाम कर रवीना ने अपने फैंस का दिल हर बार एक अलग और नए अंदाज में जीता है। यही नहीं एक्ट्रेस ने साल 2021 में वेब सीरीज अरण्यक से डेब्यू किया है जिसके साथ एक्ट्रेस केजीएफ चैप्टर 2 में भी नजर आ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।