अक्षय को लेकर रवीना ने किया बड़ा खुलसा , कहा रात 3 बजे तक मैं दर्द से तड़पती रही - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अक्षय को लेकर रवीना ने किया बड़ा खुलसा , कहा रात 3 बजे तक मैं दर्द से तड़पती रही

NULL

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक सुपरहिट फिल्म दी है। 90 के दशक के सबसे फेमस गानों के लिए जानने वाली रवीना टंडन हमेशा ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रवीना टंडन के कुछ मशहूर गाने जैसे तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त,अंखियों से गोली मारे जैसे जबरदस्त गानों पर अदाएं बिखेरने वाली रवीना टंडन आज भी कई लोगों के दिलों पर राज करती आ हैं।

Akshay & Raveena

बॉलीवुड में साल 1994 में फिल्म मोहरा रिलीज हुई तब रवीना के कैरियर की यह फिल्म सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म का एक मशहूर गाना तो आप सभी को बहुत अच्छे से याद होगा। तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त उन दिनों दर्शको के लिए काफी हिट रहा। इसके बाद रवीना ने जब फिल्म इंडस्ट्री मेें मस्त-मस्त गर्ल के रूप में छा गई। लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में अक्षय कुमार और रवीना के बहुत चर्चे रहे हैं।

Akshay & Raveena

दोनों का रिलेशनशिप कुछ समय बाद खत्म हो गया था। जिस समय अक्षय कुमार और रवीना एक दूसरे से अलग हुए उस दौरान रवीना पर क्या गुतरी थी यह तो आप सब बहुत अच्छे से जानते हैं। खबरों की माने तो अक्षय से रवीना का बे्रकअप हो जाना किसी बड़े हादसे से कम नहीं था।

Akshay & Raveena

जब रवीना का ब्रेकअप हुआ तब वह इतना परेशान हो गई थी कि वह रात रात भर घर से बाहर निकल कर सड़को पर घुमा करती थी। इस बात का खुलासा रवीना टंडन ने एक साक्षत्कार के समय किया था।  उन्होंने कहा था की उन दिनों घर में मेरा जरा भी मन नही लगता था इसलिये में घर से बाहर रहना ही पसंद करने लगी थी।

Akshay & Raveena

रवीना ने इस बात पर आगे बताया की वह एक दिन इसी वजह से रात के करीब 3 बजे अपनी कार से घूम रही थी । इसी दौरान वो एक झुग्गी के पास पहुंची जहा पर उनकी नज़र एक महिला पर पड़ी। उस महिला का पति उस महिला से लड़ रहा था। और उसको मार भी रहा था। वो महिला काफी रो रही थी।

Raveena

रवीना आगे कहती है। की उसी महिला को देखकर उनके हौसला मिला की अपनी लाइफ में किसी के चले जाने से वह इस इतना दुख क्यों महसूस कर रही है। उस महिला के पास न खुद का घर है और ना ही कोई सुख सुविधाएं मजूद है। लेकिन फिर भी वो महिले इतनी मुसीबते झेल कर भी खुद को संभाले हुवे है। जबकि इसके साथ ही मेरे पास लगभग हर चीज़ मौजूद होने के बाद भी मई इतना दुखी हूँ।

Akshay & Raveena

उसी समय रवीना ने सोच लिया था कि वह अतीत की सभी यादों को खत्म कर देंगी। एक वह दौर था और आज एक समय है कि उन्होंने उसके बाद अपने अतीत को कभी याद करने की कोशिश नहीं की है। यही कारण था कि वह अपने परिवार के साथ बहुत खुश है।

Raveena

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।