रत्ना पाठक शाह ने भारत को बताया रूढ़िवादी, करवाचौथ के व्रत को लेकर भी कह डाली ये बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रत्ना पाठक शाह ने भारत को बताया रूढ़िवादी, करवाचौथ के व्रत को लेकर भी कह डाली ये बात

पॉपुलर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह ने हाल में इंडिया को लेकर कुछ ऐसा कहा है

पॉपुलर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह ने हाल में इंडिया को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद वो चर्चाओं में आ गई है। एक्ट्रेस को लगता है कि भारत एक रूढ़िवादी समाज बनता जा रहा है। उन्होंने अपने देश को लेकर कई गंभीर सवाल उठाये है और लोगो को अपनी सोच बदलने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारत सऊदी अरब बनना चाहता है।
रत्ना पाठक ने एक इंटरव्यू में कहा कि एक रूढ़िवादी समाज सबसे पहले अपने यहां की महिलाओं पर पाबंदियां लगाता है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की महिलाएं कैसे अभी भी करवाचौथ जैसी पुरानी परंपराओं को निभा रही हैं। रत्ना ने कहा कि हम अंधविश्वासी होते जा रहे हैं।
1658916438 ratna pathak shah 1200
रत्ना पाठक ने कहा, महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं बदला या कुछ एरियाज में बहुत छोटा बदलाव आया है। हमारा समाज बहुत रूढ़िवादी होता जा रहा है। हम अंधविश्वासी होते जा रहे हैं। हमे धर्म को जीवन का अहम हिस्सा स्वीकारने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
1658916451 bp 1 637109419756080997
मुझसे बीते साल किसी ने पहली बार पूछा, क्या मैं करवाचौथ का व्रत रख रही हूं। मैंने कहा, क्या मैं पागल हूं? क्या यह डरावना नहीं है कि मॉडर्न पढ़ी-लिखी महिलाएं पतियों की जिंदगी के लिए करवाचौथ का व्रत रहती हैं ताकि जिंदगी को कुछ वैलिडटी मिल सके। भारत में विधवा होना भयानक स्थिति माना जाता है। 21वीं सदी में हम इस तरह की बात कर कर रहे हैं? पढ़ी-लिखी महिलाएं ऐसा कर रही हैं। 
रत्ना पाठक ने यह भी कहा कि हम एक बेहद रूढ़िवादी समाज की ओर आगे बढ़ रहे हैं। रूढ़िवादी समाज पहला काम यह करता है कि अपनी महिलाओं को बेड़ियों में जकड़ता है। दुनिया के किसी भी कंजर्वेटिव समाज को देख लीजिए। महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। सऊदी अरब में महिलाओं के लिए क्या स्कोप है। क्या हम सऊदी अरब बनना चाहते हैं और हम बन भी जाएंगे क्योंकि यह बहुत आसान है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।