Rashmika Mandanna के हाथ लगा जैकपॉट, Raanjhanaa एक्टर Dhanush संग रोमांस करती आएंगी नजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Rashmika Mandanna के हाथ लगा जैकपॉट, Raanjhanaa एक्टर Dhanush संग रोमांस करती आएंगी नजर

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा में श्रीवल्ली का किरदार निभाकर रश्मिका मंदाना खूब पॉपुलर हुईं। लोगों को उनकी

साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा द राइज की सक्सेस के बाद से रश्मिका की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। इस फिल्म अल्लू अर्जुन और रश्मिका की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। रश्मिका की फैन फॉलोइंग ना सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड ऑडियंस के बीच भी बहुत ज्यादा है।
रश्मिका मंदाना जल्द ही पुष्पा के सीक्वल में एक बार अपनी एक्टिंग का जादू बिखरने वाली हैं। पुष्पा द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।रश्मिका के श्रीवल्ली के किरदार को लोगों ने खूब सराहा था और अब फैंस पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच रश्मिका मंदाना के फैंस के लिए गुड न्यूज आई है जिसे सुनकर वो खुशी से झूम उठे हैं। 
1692014070 header 63a438ef5b345
दरअसल, रश्मिका मंदाना के हाथ एक बिग बजट फिल्म लग गई है। साउथ के मशहूर डायरेक्शन शेखर कमु्ल्ला ने रश्मिका को अपनी अगली फिल्म में कास्ट किया है। इस फिल्म में रश्मिका के साथ सुपरस्टार धनुष लीड रोल में नजर आएंगी। धनुष स्टारर इस फिल्म का टाइटल अभी डिसाइड नहीं हुआ है लेकिन इस फिल्म को फिलहाल D51 कहा जा रहा है।

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रही हैं कि फैंस के लिए उनके पास एक सरप्राइज है। इसको लेकर वो भी काफी एक्साइटेड हैं। वीडियो में आगे वो एक फोटो फ्रेम निकालती हैं, जो कि D51 का पोस्टर है। उसके बाद लिखा आता है कि इस फिल्म में स्वागत है।
1692014108 dhanush
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “नए सफर की शुरुआत D51” इसी के साथ उन्होंने आगे शेखर कमुल्ला, धनुष साथ ही फिल्म से जुड़े और भी लोगों को मेंशन किया है। बता दें कि धनुष और रश्मिका इस फिल्म में पहली बार बिग स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे। ये फिल्म तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में थियेटर में रिलीज होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।