एयरपोर्ट पर पैपराजी का कमेंट सुन शर्म से लाल हुई रश्मिका मंदाना,सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एयरपोर्ट पर पैपराजी का कमेंट सुन शर्म से लाल हुई रश्मिका मंदाना,सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

साउथ की सुपरस्टार और इंडिया की क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ

साउथ की सुपरस्टार और इंडिया की क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल एक्ट्रेस के साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड में भी कई सारे ऐसे  फैंस है जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस भले ही बॉलीवुड की चुंनिदा फिल्मों में नजर आती हैं,लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब एक्टिव रहती हैं। 
1672126355 316371542 522311053118207 361910644749277337 n
वही सोशल मीडिया पर अब एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। दरअसल हाल ही में रश्मिका को मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस को काले रंग की टी शर्ट के साथ ऑफ व्हाइट शर्ट पहनी थी। साथ ही, मास्क भी लगाया था। इसके अलावा अभिनेत्री ने काले रंग का स्लिंग बैग कैरी किया था।वही पैपराजी के कहने पर अभिनेत्री पोज देती हैं। साथ ही, पूछती हैं कि क्या आप सोते नहीं हैं? इस पर एक फोटोग्राफर ने जवाब दिया कि वे सोते हैं और यहां आते हैं। 

वहीं, दूसरे ने कहा कि हम मॉर्निंग वाले हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अभी उठकर आई हैं और आपको पहले ही देख चुकी हूं। फोटो क्लिक करते समय पपराजी लगातार उनसे बातें करते रहे। इसी बीच एक फोटोग्राफर ने कहा कि आप वाकई बहुत सुंदर हो। अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए धन्यवाद दिया और सभी को अलविदा कहा। 
1672126722 312135175 640443224335868 7415158421057040898 n
वही एक्ट्रेस का अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही फैंस अब इसपर ढेरों कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- बेचारी की नींद भी पूरी नहीं हुई हैं। तो वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- सो स्वीट एंड सिंपल गर्ल। तो वही एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया की – ये तो इतनी सुन्दर है की आज से ये मेरी भी क्रश बन गयी हैं। 
1672126539 309614003 1082223495993272 5106678779747896369 n
1672126549 capture 1
1672126556 capture 2
बता दे की रश्मिका ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘गुडबाय’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म परदे पर भले ही औसत रही थी,लेकिन फिल्म में रश्मिका के किरदार को यूजर्स ने खूब पसंद किया था। 
1672126573 312827847 141858761924077 3871437365883739917 n
वही रश्मिका के पास अभी बॉलीवुड की कई अपकमिंग फ़िल्में हैं जिनमे मिशन मजनू शामिल है, जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह रणबीर कपूर के साथ एनिमल और विजय के साथ वारिसु में काम कर रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।