रणवीर सिंह का ये मजाकिया एल्विस प्रेस्ली अवतार देखकर हिल गया पूरा इंटरनेट,सेलिब्रिटीज भी नहीं रोक पाए हंसी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रणवीर सिंह का ये मजाकिया एल्विस प्रेस्ली अवतार देखकर हिल गया पूरा इंटरनेट,सेलिब्रिटीज भी नहीं रोक पाए हंसी

बीते शनिवार रणवीर सिंह का एक नया अवतार सोशल मीडिया पर सामने आया और उनके द्वारा पोस्ट किया

अपने अनोखे ड्रेसिंग सेन्स और फनी फैशन स्टाइल के लिए मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपनी ड्रेसों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते है। सड़क पर नियॉन रंग में मस्ती करने से लेकर दोस्तों की पार्टी में जमकर नाचते तक, रणवीर मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। 
1567930121 59624123 136345480778273 7091689332443423124 n
 बीते शनिवार रणवीर सिंह का एक नया अवतार सोशल मीडिया पर सामने आया और उनके द्वारा पोस्ट किया गया ये विचित्र वीडियो कुछ ही समय में इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो गया। 
1567930132 66615851 609600356233385 479146250220645626 n
इस वीडियो में रणवीर कपूर मशहूर अमरीकी सिंगर एल्विस प्रेस्ली के रूप में नजर आ रहे है। अमेरिकी गायक की तरह सिग्नेचर सफेद झिलमिलाते कपड़े पहने हुए रणवीर सिंह इस वीडियो में पीले रंग के चमकीले दरवाजे से बाहर निकलते और पोज़ देते हुए देखे जा सकते हैं। 
1567930178 88
ये वीडियो कितनी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तीन घंटे से भी कम समय में, वीडियो को 19.5 लाख बार देखा जा चुका है। 
1567930187 ranveer singh elvis presley
आम फैंस ही नहीं बल्कि उनके बॉलीवुड के साथी कलाकारों ने भी इस वीडियो पर जमकर कमैंट्स किये है। सोनाक्षी सिन्हा, साकिब सलीम और अन्य बॉलीवुड हस्तियों जैसे विशाल ददलानी, अहाना कुमरा, कुबरा सैत और हार्डी संधू रणवीर के इस फनी लुक पर अपने रिएक्शन दिए है। 
1567930199 67099891 758026241296633 5466492550639590771 n
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मुंबई के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में शूटिंग से पहले तैयार किया गया था। रणवीर के इस बैकस्टेज वीडियो को फैंस खूब शेयर कर रहे है और इस वीडियो को देखकर हंसी रोक पाना बहुत मुश्किल है। 
देखिये रणवीर का वायरल वीडियो:

अब देखिये सेलिब्रिटी कमैंट्स :

1.

1567929900 1

2.

1567929908 2

3.

1567929915 3

4.

1567929921 4

5.

1567929929 5

6.

1567929936 6

7.

1567929944 7

8.

1567929953 8

9.

1567929961 9

10.

1567929967 10
वर्क फ्रंट की बता की जाए तो रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ’83 की शूटिंग पूरी की,  कबीर खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म 1983 में भारत की विश्व कप की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है।
1567930210 65597724 245332309683142 3442079422918196733 n
 रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे है वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभाती नजर आएंगी।फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज़ होने की उम्मीद है।
1567930219 67413729 752803741837840 3419936648632139401 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।