एक साथ तीन अवार्ड जीतने पर रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीर, दीपिका ने किया ये प्यारभरा कमेंट

बीते शुक्रवार जी सिने अवार्ड्स 2020 का आयोजन किया गया और इस अवार्ड नाईट में अभिनेता रणवीर सिंह

बीते शुक्रवार जी सिने अवार्ड्स 2020 का आयोजन किया गया और इस अवार्ड नाईट में अभिनेता रणवीर सिंह ने एक नहीं बल्कि तीन अवार्ड अपने नाम किये। रणवीर सिंह को  लीडिंग रोल,  सांग ऑफ़ द ईयर और गली बॉय के लिए बेस्ट ऑन-स्क्रीन जोड़ी का अवार्ड जीता। 
1584193741 90086501 810674152749828 9110582485574542718 n
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की , जिसमे वो अपनी तीनों ट्रॉफियों के साथ नजर आ रहे है। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा , “बेस्ट ऑन-एक्टर इन लीडिंग रोल सॉन्ग ऑफ द ईयर बेस्ट ऑन-स्क्रीन जोड़ी #zeecineawards Blessings on Blessings ..” 

रणवीर के तस्वीर शेयर करने के कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस तस्वीर पर कमेंट किया। दीपिका ने अपने लवी – डवी कमेंट में रणवीर को हैंडसम कहते हुए लिखा, “हाय, यू आर सो हैंडसम …. ओके बाय …” 
1584193751 90085936 204717600870682 3396533696485965631 n
दीपिका और रणवीर अक्सर अपनी इंस्टाग्राम चाट को लेकर सुर्खियों में रहते है।  एक दूसरे की तस्वीर पर कमेंट करना हो या फिर मजाक – मजाक में एक दूसरे की टांग खींचनी हो, पद्मावत स्टार्स का कोई मुकाबला नहीं है। 
1584193758 ezgif.com webp to jpg 2020 03 14t191644.799
कुछ दिनों पहले, दीपिका और रणवीर ने एक अज्ञात स्थान पर छुट्टी मनाने के लिए गए थे और वहां दोनों ने साइकिल से स्नॉर्कलिंग तक का खूब मजा लिया। दीपिका और रणवीर इस वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।

1584193767 85037074 138031141018053 8461347176095505369 n

 
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रणवीर और दीपिका जल्द कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 83 में नजर आएंगे।  फिल्म में रणवीर ने पूर्व क्रिकटर कपिल देव का किरदार निभाया है और दीपिका ने कपिल देव की पत्नी रोमी देवी का किरदार निभाया है। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्डकप जीतने की कहानी पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।