रणवीर सिंह ने ग्रीन स्वेटशर्ट पहनकर इंटरनेट पर मचाया धमाल, फीमेल फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रणवीर सिंह ने ग्रीन स्वेटशर्ट पहनकर इंटरनेट पर मचाया धमाल, फीमेल फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

रणवीर सिंह की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। एक्टर सबसे ज्यादा अपनी फीमेल फैंस

बॉलीवुड अभिनेता
रणबीर सिंह फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हर बार उनका एक
अलग ही अंदाज में देखने को मिलता है। रणवीर अपने बिंदास और एनर्जेटिक अंदाज के लिए
जाने जाते हैं। रणवीर जहां भी जाते हैं
, माहौल बना देते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी हर
पोस्ट पर फैंस अपनी नजरें लगाए बैठे रहते है।

1655986056 283840369 5299308723468895 3428382060237399358 n

सोशल मीडिया पर
उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। एक्टर सबसे ज्यादा अपनी फीमेल फैंस के बीत
चर्चा में बने रहते है। रणवीर की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
जिनमें उनके कूल लुक पर फीमेल फैंस तो एक बार फिर अपना दिल उन पर हार बैठी हैं।

1655986064 286325507 152046580728478 1761627825809501826 n

रणवीर सिंह ने
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें वह ग्रीन कलर की स्वेटशर्ट
पहने दिख रहे हैं। एक्टर ने अपने बालों की एक पोनीटेल बनाई हुई है जिसमें वह काफी
हैंडसम लग रहे है। फोटो में वह नीचे की तरफ देखते दिखाई दे रहे है। वह अपने इस
शानदार लुक में हर किसी को अपना दीवाना बना रहे हैं।

उन्होंने फोटो
शेयर करते हुए काफी मजेदार कैप्शन दिया है एक्टर ने लिखा,
देखो मगर प्यार से इसके साथ
उन्होंने ग्रीन हार्ट वाले इमोजी भी शेयर किए है। इस फोटो पर एक्टर के फैंस भर-भर
कॉमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा: “प्यार हो जाएगा रे बाबा।” दूसरे ने
कहा, “आप सुंदर इंसान हैं
,”
जबकि एक अन्य ने लिखा:
“हाय अब मारवाओगे क्या।”

1655986421 screenshot 1

1655986428 screenshot 2

1655986436 screenshot 3

1655986444 screenshot 4

वर्क फ्रंट की
बात करें तो रणवीर सिंह करण जौहर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म
, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन के साथ दिखाई देंगे, जो 10 फरवरी 2023 को
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा एक्टर जल्द ही रोहित शेट्टी की
सर्कस में नजर आने वाले हैं।
जिनमें पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण
शर्मा मुख्य भूमिका में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।